लाइव न्यूज़ :

तीसरे वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका से हुई ये दो गलतियां, बहुत से लोगों की नहीं गई इसपर नजर

By गुलनीत कौर | Updated: November 30, 2018 18:30 IST

दीपिका के ऑउटफिट का रंग और डिजाईन, दोनों ही नॉर्थ इंडियन ब्राइड की परम्परा पर सवाल उठाने वाला बना। एक नॉर्थ इंडियन ब्राइड शादी के बाद कुछ समय तक वाइट, ऑफ-वाइट या आइवरी रंग के कपड़े नहीं पहनती है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना गलत है।

Open in App

बीते बुधवार मुंबई में बॉलीवुड के हॉट, न्यूली वेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का तीसरा वेडिंग रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में फ़िल्मी जगत की ढेरों हस्तियों के अलावा दीपिका-रणवीर के करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए। पार्टी में एंट्री करते ही मीडिया ने नए कपल का स्वागत किया। मीडिया द्वारा दीपिका को 'भाभीजी' कहकर पुकारा गया जिसे सुनकर दीपिका शरमा गई।

इस वेडिंग रिसेप्शन में दोनों स्टार्स और उनके परिवार वाले शाही लुक में दिखाई दिए। दीपिका-रणवीर ने डिज़ाइनर अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाईन किया ऑउटफिट पहना था। ये वही डिज़ाइनर हैं जिन्होंने सोनम कपूर की शादी में मेहंदी के फंक्शन के लिए आइवरी रंग का लहंगा डिजाईन किया था।

दीपिका-रणवीर की इस वेडिंग रिसेप्शन के लिए भी आइवरी रंग का ऑउटफिट तैयार किया गया। रणवीर ने आइवरी रंग पर सुनहरे रंग की एम्ब्रायडरी वाली अचकन और पारंपरिक धोती पहनी। साथ ही उसी रंग और डिजाईन वाली एक शौल भी कैरी की जो उनकी लुक को शाही बना रहा थी। 

दीपिका ने आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी। न्यूड मेकअप के साथ मांग में लाल सिन्दूर और हाथों में लाल रंग का पंजाबी चूड़ा दीपिका को एक परफेक्ट पंजाबी ब्राइड बना रहा था। लेकिन दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन के बाद जैसे ही इंटरनेट पर इस पार्टी की तव्सीरें और विडियो आई तो दोनों स्टार्स के लुक की तारीफ़ का बजाय खिल्ली ज्यादा उड़ाई गई। लोगों ने ऑउटफिट को लेकर अजीब कमेंट्स किए। कई लोगों ने यह तक कहा कि यह दोनों स्टार्स का अब तक का सबसे खराब वेडिंग ऑउटफिट रहा है।

मगर वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस लुक को शाही मानते हुए दीपिका-रणवीर के फैशन सेंस की सराहना भी की है। मगर इन कमेंट्स के अलावा दो बातें ऐसी हैं जिसपर बहुत कम लोगों का ध्यान गया। यह बात दोनों स्टार्स के नहीं, बल्कि केवल दीपिका के ऑउटफिट से जुड़ी है। 

वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका की ड्रेस पर बवाल

दीपिका के ऑउटफिट का रंग और डिजाईन, दोनों ही नॉर्थ इंडियन ब्राइड की परम्परा पर सवाल उठाने वाला बना। एक नॉर्थ इंडियन ब्राइड शादी के बाद कुछ समय तक वाइट, ऑफ-वाइट या आइवरी रंग के कपड़े नहीं पहनती है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना गलत है। लेकिन दीपिका ने अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए ही इस रंग को चुना।

दूसरा कारण है दीपिका के सिर पर पहना दुपट्टा, जो कि इतना लंबा था कि पीछे जमीन को छूता हुआ चल रहा था। बता दें कि यह इंडियन नहीं, बल्कि पश्चिमी देशों की ब्राइड का लुक है। जहां ब्राइड द्वारा सिर पर एक कपड़ा पहना जाता है, इसे वेइल्स कहते हैं। यह कपड़ा इतना लंबा होता है कि पीछे मीलों तक जमीन को छूता हुआ आता है।

यह भी पढ़ें: तीसरे रिसेप्शन में शाही अंदाज में नजर आए दीपिका-रणवीर, फोटो और वीडियो देख फैंस थाम लेंगे दिल

क्या है वेइल्स एंड ट्रेन?

वेइल्स एंड ट्रेन दो अलग अलग रस्में हैं, जिसमें से एक रस्म पारंपरिक है और दूसरी समय के साथ खुद ही लोगों ने बना डाली। वेइल्स रोमवासियों की रस्म है। उस जमाने में किसी बुरी शक्ति का असर दुल्हन पर ना हो जाए, इसलिए उसके चेहरे को ढकने के लिए एक ऐसा कपड़ा तैयार किया जाता था जिसपर आग जैसी दिखने वाली कलाकारी की जाती थी। माना जाता था कि इस आग के डिजाईन को देख कोई भी बुरी शक्ति नई दुल्हन के करीब नहीं आएगी।

सिर पर इस कपड़े को पहनाने के बाद किसी को भी दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया जाता था। उसका चेहरा शादी होने के बाद केवल उसका दूल्हा देखता था। सबके सामने चेहरे से इस वेइल को हटाया जाता था। वेइल हटाने की ये रस्म आज भी मौजूद है। 

मगर समय के साथ इस वेइल की लम्बाई बढ़ गई। इसका कारण बने शाही घराने के लोग। जब शाही घराने में शादी होती थी तो उनका एक ही मकसद होता था कि किसी तरह से दूसरे देश से आ रहे राजकुमार और उसके परिवार को अपनी शान-ओ-शौकत दिखाई जा सके। 

ऐसा करने के लिए वे महल सजाते, नौकरों की लाइन लगा देते, खुद शाही वस्त्रों में तैयार हो जाते। दुल्हन को भी शाही दिखाने के लिए उसे सिर पर वेइल पहनाया जाता और साथ ही पीछे एक लंबा कपड़ा अटैच कर दिया जाता था। इस कपड़े पर महंगी एम्ब्रायडरी भी की जाती थी। दुल्हन द्वारा पहने गए इस 'ट्रेन' की लम्बाई उसके घराने और रुतबे की ऊंचाई को दर्शाती थी। यह कपड़ा दूर से इंजन के पीछे चलें वाली ट्रेन जैसा लगता था इसलिए इस ट्रेडिशन का नाम भी ट्रेन ही पड़ गया। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो