BB या CC क्रीम में क्या है बेहतर? स्किन टाइप के अनुसार जानें

By गुलनीत कौर | Published: January 23, 2019 10:22 AM2019-01-23T10:22:51+5:302019-01-23T10:22:51+5:30

ब्यूटी बाम या ब्लेमिश बाम के नाम से प्रसिद्ध BB क्रीम में क्रीमी टेक्सचर होता है। यह चेहरे पर लगते ही आसानी से स्प्रेड किया जा सकता है।

Benefits and usage of BB and CC cream for skin, choose according to skin type | BB या CC क्रीम में क्या है बेहतर? स्किन टाइप के अनुसार जानें

BB या CC क्रीम में क्या है बेहतर? स्किन टाइप के अनुसार जानें

लड़के अक्सर यह कहते दिखते हैं कि लड़कियां मेकअप में काफी समय लगाती हैं। कहीं जाना हो तो उन्हें तैयार होने में ही घंटों लग जाते हैं। लेकिन यह पहले का समय था, अब ऐसा नहीं होता। और इसका श्रेय BB और CC क्रीम को जाता है। जिसे लगाते ही चेहरे पर ग्लो आ जाता है और स्किन इवन टोन में आ जाती है। 

मेकअप में फाउंडेशन एक ऐसी चीज है जिसे जरूर इस्तेमाल किया जाता है। यह मेकअप का बेस होता है जिसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, अन-इवन टोन, डार्क सर्कल, पिम्पल्स, ऐसी अनचाही चीजें ढक जाती हैं। लेकिन इसे लगाने और सेट करने में टाइम लगता है। वक्त कम हो तो बीबी या सीसी क्रीम इस्तेमाल करें।

क्या है BB, CC क्रीम?

BB या CC क्रीम एक तरह का फेस मॉइस्चराइजर ही है जिसमें पहले से फाउंडेशन मिला हुआ होता है। इसे चेहरे पर लगाते ही यह आसानी से फ़ैल जाता है और कवरेज के साथ दाग-धब्बों को ढक देता है। इसे लगाना केवल 2 मिनट का काम है और इसे स्प्रेड करने के लिए प्रोफेशनल ब्रश या मेकअप तूल की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कोल्ड क्रीम लगाने के एक नहीं, अनेक हैं फायदे, 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

BB क्रीम

ब्यूटी बाम या ब्लेमिश बाम के नाम से प्रसिद्ध BB क्रीम में क्रीमी टेक्सचर होता है। यह चेहरे पर लगते ही आसानी से स्प्रेड किया जा सकता है। इसमें पहले से मॉइस्चराइजर और फाउंडेशन मिक्स होता है। रूखी त्वचा वालों को इसका बेहद फायदा होता है।

BB क्रीम की एक और खासियत यह है कि यह नेचुरल लुक देती है। जी हां, जिस तरह फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे का टोन बदल जाता है, BB क्रीम ऐसा नहीं करती है। यह पतले टेक्सचर में होती है इसलिए केवल दाग-धब्बों को थोड़ा कवर करती है और चेहरे का नेचुरल रंग बना रहता है। 

CC क्रीम

CC क्रीम को आप BB क्रीम का बेहतर वर्जन कह सकते हैं। यह BB क्रीम की तरह ही काम करती है लेकिन इसका कवरेज उससे बेहतर होता है। इसे काम्प्लेक्शन केयर क्रीम के नाम से जाना जाता है। यह चेहरे के दाग-धब्बों और अन-इवन स्किन को कवर करती है और साथ ही स्किन टोन को बेहतर भी बनाती है।

लेकिन इसके बावजूद CC क्रीम भी नेचुरल लुक ही देती है। CC क्रीम में मॉइस्चर कम है जिसकी बदौलत स्किन के पोर्स बंद होने का ख़तरा कम रहता है। जिनकी ऑयली स्किन हो, उनके लिए CC क्रीम फाउंडेशन की जगह एक बेहतर ऑप्शन है। 

Web Title: Benefits and usage of BB and CC cream for skin, choose according to skin type

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे