लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में हो रही है शादी? होने वाली दुल्हन जरूर करा ले ये 5 ब्यूटी ट्रीटमेंट, मिलेगा जबरदस्त ग्लो

By गुलनीत कौर | Updated: May 7, 2019 18:00 IST

गर्मी के मौसम में रोजाना दिन में कम से कम एक बार चेहरे की क्लीनिंग और टोनिंग जरूरी है। यह समय समय पर चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करती हैं। घर से बाहर निकलने से पहले और लौटने पर भी क्लींजिंग जरूरी है।

Open in App

हर लड़की अपनी शादी पर बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है। शादी के दिन उसके चेहरे पर नेचुरल ग्लो हो और सभी की निगाहें उसपर हों, इसके लिए वह शादी से कई दिन पहले ही सुदर दिखने की तैयारियां शुरू कर देती है। इसमें वह कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है। लेकिन हर तरह का ट्रीटमेंट सभी की स्किन को सूट करे और मौसम भी उसे अपनाए यह जरूरी नहीं।

इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। अगर जल्द ही आपकी शादी होने वाली है तो आपको गर्मियों के हिसाब से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना चाहिए। गारमे एके मौसम में त्वचा सूरज की तपती धूप और गर्म हवाओं के कारण काफी प्रभावित होती है। शादी होने तक ये दोनों चीजें आपकी त्वचा को खराब ना करें पाए, इसके लिए गर्मियों के हिसाब से ब्यूटी ट्रीटमेंट लें। आइए जानें आपको क्या क्या करना चाहिए:

1) हाइड्राफेशियल

पानी हमारी त्वचा को बॉडी के अन्दर से हाइड्रेट करने की कोशिश करता है। इसलिए होने वाली दुल्हन को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाते है ताकि उसकी स्किन नेचुरल तरीके से ग्लो करे। मगर सिर्फ पानी से कुछ नहीं होगा। त्वचा के ऊपर सूरज की तपती धूप से हुए नुकसान को ठीक करने के लिए हाइड्राफेशियल कराएं। यह आजकल काफी कॉमन है और बेहद असरदार भी है।

2) पीलिंग

सूरज की तेज धूप से टैनिंग की वजह से ना केवल त्वचा का रंग बदलता है, साथ ही त्वचा की ऊपरी परत जलकर उसपर डेड स्किन सेल्स को बनाती है। इन्हें हटाना बेहद जरूरी है। शादी तक ये चीजें आपकी त्वचा को खराब ना कर पाए इसके लिए पीलिंग का सहारा लें। पीलिंग इन डेड स्किन सेल्स को हटाकर सॉफ्ट, स्मूथ स्किन दिलाएगी।ध्यान रहे पीलिंग ट्रीटमेंट शादी से कम से कम 10 दिन पहले लें।

3) क्लींजिंग, टोनिंग

गर्मी के मौसम में रोजाना दिन में कम से कम एक बार चेहरे की क्लीनिंग और टोनिंग जरूरी है। यह समय समय पर चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने का काम करती हैं। घर से बाहर निकलने से पहले और लौटने पर भी क्लींजिंग जरूरी है। ये दोनों चीजें शादी होने तक रोजाना करते रहें। ये साथ साथ आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने में मदद करेगी। 

4) स्किन ब्राइटनिंग

स्किन ब्राइटनिंग एक ऐसा ब्यूटी ट्रीटमेंट है जिसमें त्वचा पर चमक लाने का काम किया जाता है। इस ट्रीटमेंट को कराने के बाद त्वचा पर नेचुरल ग्लो का एहसास होता है। हालांकि यह कोई नेचुरल ट्रीटमेंट नहीं है, इसमें तमाम तरह की केमिकल वाली क्रीम का इस्तेमाल होता है लेकिन इसका असर लंबे समय तक बना रहता है। इस ट्रीटमेंट को गोर रंग से लेकर सांवले और अधिक डार्क स्किन टोन वाले सभी करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या है मिस्लर वाटर (Micellar Water)? क्यों हर लड़की के बैग में हो ये स्किन केयर प्रोडक्ट

5) आई ट्रीटमेंट

शादी के दिन अगर आंखों पर मेकअप अच्छा हो तो पूरा चेहरा ही सुन्दर दिखने लगता है। लेकिन अगर आपकी आंखों के ऊपर और नीचे की त्वचा में ढीलापन अधिक होगा यह मेकअप भी कुछ नहीं कर पाएगा। इसलिए आई ट्रीटमेंट से इसे ठीक करें। यह ट्रीटमेंट शादी से कम से कम 15 दिन पहले लें। ठीक पास ना कराएं। ताकि किसी भी तरह के साइड इफ़ेक्ट को ठीक करने के लिए आपको वक्त मिल सके। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन