लाइव न्यूज़ :

स्किन रैशेज होने पर बच्चे की त्वचा पर लगाएं इन 3 में से कोई भी एक नेचुरल चीज, बाजारी दवा को रखें दूर

By गुलनीत कौर | Updated: July 1, 2019 08:03 IST

रैशेज को दूर करने के लिए डॉक्टर कई तरह के जेल और दवाएं बताते हैं। पेरेंट्स इनके लाकर बच्चे की त्वचा पर इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन छोटे बच्चों की त्वचा अधिक सेंसिटिव होने से कई बार साइड इफ़ेक्ट हो जाता है। एलर्जी कम होने की बजाय बढ़ भी जाती है।

Open in App

नए माता पिता बने कपल्स के लिए बच्चे की देखभाल करना एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है। उसे समय से आवश्यक आहार देना, प्रयाप्त नींद देना और बच्चे के कहे बिना ही सिर्फ उसके रोने से उसकी जरूरतों को समझना, यह आसान काम नहीं होता। ऐसे में पेरेंट्स कई तरह की गलतियां भी कर देते हैं। जैसे कि घंटों तक डायपर ना बदलने से बच्चे की त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। इसके अलावा गलती से उसे अधिक गर्मी में ले जाने से भी उसकी त्वचा पर छोटे छोटे लाल दाने हो जाते हैं।

इन रैशेज को दूर करने के लिए डॉक्टर कई तरह के जेल और दवाएं बताते हैं। पेरेंट्स इनके लाकर बच्चे की त्वचा पर इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन छोटे बच्चों की त्वचा अधिक सेंसिटिव होने से कई बार साइड इफ़ेक्ट हो जाता है। एलर्जी कम होने की बजाय बढ़ भी जाती है। ऐसे में पेरेंट्स को नेचुरल रेमेडीज की ओर ध्यान देना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि रैशेज होने पर बच्चों की त्वचा पर क्या लगाया जा सकता है।

1) कैलामाइन (Calamine)

कैलामाइन के बारे में तो आपने सुना ही होगा। बच्चों से लेकर बड़े तक मुंहासों और लाल चकतों से छुटकारा पाने के लिए इसका स्किन पर इस्तेमाल करते हैं। इसे छोटे नवजात बच्चों की त्वचा पर भी रैशेज हटाने के लिए उपयोग करें। कैलामाइन में जिंक ऑक्साइड होता है जो लाल दानों को हील करता है और उन्हें कुछ ही दिनों में पूरी तरह ख़त्म कर देता है। इसकी ठंडक से ही बच्चे को आराम मिल जाता है।

2) नीम

नीम ना जाने कितनी ही स्किन प्रोब्लम्स का इलाज है। आयुर्वेद में नीम को खास जड़ी बूटियों की श्रेणी में रखा जाता है। इसके इस्तेमाल से ना केवल रोग, बल्कि त्वचा संबंधी दिक्कतें भी दूर की जाती हैं। नीम के पानी को बच्चे की त्वचा पर लगाने से खुजली, रैशेज, एलर्जी, सभी से राहत मिलती है। इसका नियमित प्रयोग बच्चे की त्वचा को त्वचा संक्रमण से भी दूर रखता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में नहाते समय पानी में मिलाएं ये एक चीज, त्वचा को मिलेगी ताजगी और खूबसूरती

3) एलोवेरा

आज के जमाने में एलोवेरा का इस्तेमाल और महत्व दोनों ही बढ़ गया है। लोग यह समझने लगे हैं कि एलोवेरा कई तरह की स्किन और हेयर प्रोब्लम्स का सोल्यूशन है। बच्चे की त्वचा को भी एलर्जी से दूर रखकर उसकी प्राक्रतिक कोमलता को बनाए रखने में एलोवेरा का खास योगदान अहि। रैशेज होने पर इसे बच्चे की स्किन पर लगाते ही ठंडक का एहसास होता है। बच्छे का रोना और चिड़चिड़ाहट बंद हो जाती है।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो