लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचने के उपाय: बाबा रामदेव ने बताया कोरोना से बचने के लिए ये खास 3 योग, जानिए नाम और करने कि विधि

By मेघना वर्मा | Updated: March 6, 2020 09:18 IST

बाबा रामदेव ने खास तीन प्राणायाम के नाम बताए हैं। उनका कहना है कि इन तीन प्राणायम से कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे देश में इस समय कोरोना वायरस का कहर जारी है। इससे बचने के लिए लोग बहुत कुछ कर रहे हैं।

पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस का कहर जारी है। मेट्रो में हो या ऑफिस में, घर में हों या किसी पब्लिक प्लेस पर लोगों के ऊपर कोरोना वायरस का खौफ आसानी से देखा जा सकता है। इससे बचने के लिए लोग बहुत कुछ कर रहे हैं। सारे विकल्प आजमा रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए भारत के लोगों को लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है, जिसे अपनाना बहुत जरुरी है। वहीं हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए खास योग बताया है। 

बाबा रामदेव ने खास तीन प्राणायाम के नाम बताए हैं। उनका कहना है कि इन तीन प्राणायम से कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो तीन प्राणायाम करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।​कोरोना वायरस से कैसे बचा सकता है योग ?

1. कपालभाति

अगर आप रोजाना कपालभारती करते हैं तो ये आपके लिए सही है। कपालभाति एक प्रचलित प्राणायाम है।सांस लेने और छोड़ने की इस प्रक्रिया को आप रोजाना अगर 5 मिनट भी करेंगे तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी।

ऐसे करें कपालभारति

एक साफ मैट पर बैठ जाएं।अब भरपूर सांस भरिए। पेट पर जोर देते हुए तेजी से सांस को बाहर छोड़िए।

2. अनुलोम विलोम

अनुलोम विलोम भी आपकी सांसों पर कंट्रोल करके आपके इम्यून सिस्टम को सही रखता है। जिससे आप किसी भी संक्रमण से बच सकते हैं। सामान्य रूप से होने वाली सर्दी खांसी और जुकाम से भी ये बचाता है। डॉक्टरी रिसर्च के मुताबिक यह भी बताया जा चुका है कि इससे आपके शरीर की इम्युनिटी काफी मजबूत होती है।

ऐसे करें अनुलोम विलोम

अब अपने बाएं हाथ के अंगूठे से, बायीं नाक के छिद्र को बंद करके, दायीं नाक के छिद्र से सांस लें।अब दायीं नाक के छिद्र को अपनी एक उंगली से बंद करें और बायीं नाक के छिद्र को खोलकर, इसके जरिए सांस छोड़ें।ये प्रक्रिया अब 5 से 10 मिनट तक दोहराएं। 

3. ​भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम के माध्यम से भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचे रहेंगे। भस्त्रिका प्रणायाम को करने से शरीर की कोशिकाएं स्वस्थ बनी रहती हैं और श्वसन क्रिया से जुड़ी कोई भी बीमारी आपको नहीं होगी। 

ऐसे करें भस्त्रिका प्राणायाम

एक गहरी सांस लें।अब पेट पर जोर देते हुए सांस छोड़ें।इस प्रणायाम को करीब 3-5 मिनट तक करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो