डैंड्रफ से लेकर बालों के झड़ने तक, जानिए कपूर और नारियल तेल को साथ इस्तेमाल करने के 5 फायदे

By मनाली रस्तोगी | Published: February 21, 2023 04:43 PM2023-02-21T16:43:34+5:302023-02-21T16:49:30+5:30

जब बालों से संबंधित समस्याओं की बात आती है, तो कभी-कभी सबसे सरल सामग्री हमें बेहतरीन परिणाम देती हैं। कपूर और नारियल तेल का मिश्रण बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निपटने में मदद करता है।

5 Benefits Of Using Camphor And Coconut Oil Together | डैंड्रफ से लेकर बालों के झड़ने तक, जानिए कपूर और नारियल तेल को साथ इस्तेमाल करने के 5 फायदे

(फाइल फोटो)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद का ख्याल रखना काफी मुश्किल हो गया है। बढ़ते प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और बदलते डाइट प्लान की वजह से हमारे बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। मगर क्या आपको पता है कि आप कपूर और नारियल तेल को एकसाथ इस्तेमाल करके अपनी हेयर प्रोब्लम्स को दूर कर सकते हैं। दरअसल, कपूर और नारियल तेल में ऐसी कई खूबियां हैं, जो हेयर प्रोब्लम्स से निपटने के लिए जानी जाती हैं।

जब बालों से संबंधित समस्याओं की बात आती है, तो कभी-कभी सबसे सरल सामग्री हमें बेहतरीन परिणाम देती हैं। कपूर और नारियल तेल का मिश्रण बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निपटने में मदद करता है।

रूसी से लड़ता है

कपूर की दो गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें। आधा कप एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल गर्म करें। कपूर पाउडर को नारियल के तेल में मिलाएं और फिर इसे घुलने दें। अपने बालों को धोने से कम से कम आधा घंटा पहले अपने परतदार स्कैल्प पर नारियल का तेल और कपूर पाउडर लगाएं।

बालों को बनाए चमकदार और घना

कपूर और नारियल का तेल घने और चमकदार बालों के लिए उपयोगी होता है। हफ्ते में दो बार स्कैल्प में मसाज करने पर इसे कुछ बार लगाने के बाद ही टेक्सचर में बदलाव नजर आता है।

बालों के विकास को बढ़ावा देता है

कपूर और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आपके बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों की जड़ों को बेहतर पोषण आपूर्ति सुनिश्चित करता है।

बालों के झड़ने और पतले बालों से निपटता है

बालों का झड़ना और पतला होना आजकल बहुत आम बात है। बालों के झड़ने के लिए कपूर एक बहुत अच्छा उपाय है क्योंकि यह खोपड़ी में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करता है। यह बालों को मजबूत बनाता है और बालों के रोम को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे आगे बालों का झड़ना रुकता है। इसलिए बालों के झड़ने के लिए कपूर और नारियल तेल का उपयोग करना एक बहुत अच्छा उपाय है।

सिर की जूँ का इलाज करता है

कपूर में एक शक्तिशाली सुगंध होती है, जो इसे सिर के जूँ के इलाज के लिए अच्छा बनाती है। कपूर अपने परजीवी विरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। कपूर और नारियल के तेल का मिश्रण बालों की जुओं को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो परजीवियों को मारने में मदद करता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों की Lokmat Hindi News पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: 5 Benefits Of Using Camphor And Coconut Oil Together

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे