लाइव न्यूज़ :

UPSC ने जारी किया इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम, यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 1, 2019 05:11 IST

उम्मीदवार मैन्स परीक्षा के शुरू होने से लगभग 3 सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स 2019 (ESE) का गुरुवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने 6 जनवरी, 2019 को आयोजित हुई इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स की परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक रूप से विभाग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास कर लिया है अब उन्हें 30 जून, 2019 को आयोजित की जाने वाली मैन्स परीक्षा, 2019 में भाग लेना होगा। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि रेल मंत्रालय द्वारा जारी इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2019 की नियमावली और आयोग द्वारा जारी परीक्षा नोटिस का संदर्भ लें जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

उम्मीदवार मैन्स परीक्षा के शुरू होने से लगभग 3 सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया गया है कि इंजीनियरी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2019 से संबंधित अंक और कट ऑफ अंक इंजीनियरी सेवा परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया हो जाने के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउंटर स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्‍टीकरण इस काउंटर से व्यक्तिगत रूप से या फिर फोन नंबर (011) 23388088/ 23385271/ 23381125/ 23098543 के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह सूचना कार्य दिवसों में सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे के बीच मिलेगी।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना