लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 अंतिम परिणाम घोषित, दुरिशेट्टी अनुदीप ने किया टॉप

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 27, 2018 20:27 IST

लोक सेवा आयोग ने Civil Services Exam 2017 के अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अप्रैलः लोक सेवा आयोग ने Civil Services Exam 2017 के अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। वे प्रत्याशी जो लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, आयोग की आधिकारि‌क वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने प‌रिणाम देख सकते हैं। इस साल ऑल इंडिया टॉप हैदराबाद के दुरिशेट्टी अनुदीप ने किया है। दूसरी रैंक अनु कुमारी और तीसरी रैंक पर सचिन गुप्ता हैं।इस बार के टॉपर दुरिशेट्टी अनुदीप गूगल में भी काम कर चुके हैं। वे साल 2011 में बिट्स पिलानी से ग्रेजुएट हुए और यूपीएसएसी की परीक्षा देनी शुरू की। साल 2013 के यूपीएससी एग्जाम में इन्हें 790वीं रैंक मिली थी। लेकिन इन्होंने इसके बाद फिर से प्रयास किया और अब टॉप किया।

सोशल मीडिया में लिस्ट वायरल हो रही हैं UPSC Topper लिस्ट- 

यूपीएससी की परीक्षा पिछले साल 28 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। ये परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं और अन्य सरकारी विभाग के 980 पदों के लिए आयोजित की गई थी। 980 पोस्ट में से 54 पोस्ट आरक्षित थीं।

उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस प्रारंभिक परीक्षा, यूपीएससी सिविल सेवा आईएएस मुख्य परीक्षा और आयोग द्वारा आयोजित इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार आयोग द्वारा देश के किसी भी प्रतिष्ठित विंग में नियुक्त किए जाएंगे।

पिछले साल एमएस राम्या इस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी बैंगलोर से सिविल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन कर रहीं नंदिनी के आर ने देश भर में टॉप किया था।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना