UP Board 12th Result 2019: आज आएगा यूपी बोर्ड के 12 वीं का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 27, 2019 10:26 AM2019-04-27T10:26:27+5:302019-04-27T10:26:27+5:30
UP BOARD 12TH RESULT 2019: इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख छात्र बैठे थे। वहीं, बोर्ड ने इस साल 7 फरवरी से 2 मार्च, 2019 के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं। 12वीं की परीक्षा 2 मार्च को खत्म हुई थी।
UP Board Result 2019:यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 12वीं का परिणाम जारी करने जा रहा है। परीक्षार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresulnts.nic.in पर लॉगइन कर या फिर SMS के जरिए अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
UP Board: इस साल परीक्षा में बैठे इतने लाख छात्र
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख छात्र बैठे थे। वहीं, बोर्ड ने इस साल 7 फरवरी से 2 मार्च, 2019 के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाई थीं। 10वीं की परीक्ष 28 फरवरी को खत्म हुई थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 2 मार्च को खत्म हुई थी।
UP Board: ने पिछले साल इस तारीख को जारी किया था परिणाम
UP Board ने बीते साल 2018 में 29 अप्रैल, 2018 को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किये थे। पिछले साल 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं के लिए कुल 66.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन केवल 55 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी थी। करीब 11 लाख 37 हजार छात्रों ने बीच में परीक्ष छोड़ी थी। साल 2018 में 12वीं में यूपी बोर्ड से 72.43 प्रतिशत छात्र पास हुए थे जबकि 10वीं के नतीजे और बेहतर थे।
यूपी बोर्ड से 10वीं में 75.16 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। खासकर लड़कियों का प्रदर्शन दोनों बोर्ड में लड़कों से अच्छा था। यूपी बोर्ड से 2018 में 12वीं में 78.8 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं। लड़कों का प्रतिशत 72.2 का रहा था। ऐसे ही 10वीं भी लड़कों के 72.3 प्रतिशत के मुकाबले 78.8 प्रतिशत लड़कियां पिछले साल यूपी बोर्ड से पास हुई थीं।
UP Board Results: छात्र ऐसे करें परिणाम चेक
1- 12वीं के नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले upmsp.edu.in या फिर upresults.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।
2- इसके बाद आप यहां 'रिजल्ट' या 'परीक्षाफल' पर जाकर क्लिक करना होगा।
3- यहां क्लिक करते ही आपसे आपका रोल नंबर मांगा जाएगा। साथ ही आपको यहां अपना 'स्कूल कोड' भी डालना होगा। आपका 'स्कूल कोड' आपको एडमिट कार्ड पर लिखा मिल जाएगा।
4- दोनों चीजों को डालने के बाद 'सबमिट' पर क्लिंक करें, और आपका नतीजा आपके सामने होगा। इसे आप चाहें तो 'सेव' भी कर सकेंगे या फिर इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकल सकते हैं।
UP Board Results: SMS से ऐसे करें रिजल्ट चेक
1- मोबाइल के मैसेज बॉक्स में सबसे पहले UP10 टाइप करें
2- इसके बाद स्पेस दें।
3- फिर रोल नंबर टाइप करें।
4- उसके बाद 56263 सेंड करें।
5- कुछ ही पलों में आपका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर होगा।