लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान स्कूल नहीं लेंगे बच्चों से फीस, आदेश नहीं मानने पर मान्यता होगी रद्द

By सुमित राय | Updated: March 27, 2020 10:03 IST

शिक्षा सचिव ने कहा कि निर्देश नहीं मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सरकार स्कूल की मान्यता भी रद्द कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिन तक पूरी तरह से लॉकडाउन है।उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों को लॉकडाउन के दौरान फीस नहीं लेने का आदेश जारी किया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से लोगों को आर्थिक तंगी का डर सताने लगा है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने लोगों को राहत दी है और ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल बच्चों से फीस नहीं लेंगे।

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार ने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लॉकडाउन अवधि के दौरान फीस मांगने पर रोक लगा दी है। सरकार ने इसके साथ ही उन स्कूलों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं जो बच्चों की फीस वसूलने के लिए दबाव बना रहे हैं।

उत्तराखंड की शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा, 'कोई भी स्कूल लॉकडाउन के दौरान बच्चों और अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव नहीं बना सकते। अगर वे ऐसा करते हैं तो इसे अनुचित समझा जाएगा। निर्देश नहीं मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सरकार स्कूल की मान्यता भी रद्द कर सकती है।'

बता दें कि कोरोना वायरस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी तेजी से फैल रहा है और अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 724 पहुंच गई है, जबकि इस महामारी से 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड में संक्रमित लोगों की संख्या 4 पहुंच गई है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में 677 भारतीय हैं, जबकि 47 विदेशी नागरिक हैं। दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 5.32 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और मरने वालों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार (24 मार्च) को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने छह पन्नों का एक दिशानिर्देश जारी किया, जिसके मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

टॅग्स :उत्तराखण्डकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनएजुकेशनत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील