लाइव न्यूज़ :

लंदन के विश्वविद्यालयों में भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा

By भाषा | Updated: January 30, 2020 17:59 IST

ब्रिटेन की उच्च शिक्षा सांख्यिकी एजेंसी (एचईएसए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2018-19 में भारतीय विद्यार्थियों की संख्या 34.7 प्रतिशत बढ़कर 7,100 के आंकड़े से ऊपर निकल गई। यह 2011-12 के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

Open in App

लंदन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीय विद्यार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इससे ब्रिटेन की राजधानी में विदेशी छात्र-छात्राओं की संख्या के मामले में चीन और अमेरिका के बाद भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ब्रिटेन की उच्च शिक्षा सांख्यिकी एजेंसी (एचईएसए) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2018-19 में भारतीय विद्यार्थियों की संख्या 34.7 प्रतिशत बढ़कर 7,100 के आंकड़े से ऊपर निकल गई। यह 2011-12 के बाद सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

भारत इस सूची में इटली को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा है। इटली चौथे स्थान पर खिसक गया है। वहीं फ्रांस सूची में पांचवें स्थान पर रहा है। आंकड़ों के अनुसार लंदन के विश्वविद्यालयों में 2018-19 में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1,25,035 पर पहुंच गई।

ब्रिटेन की राजधानी में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों में सबसे अधिक 25,650 की संख्या के साथ चीन पहले स्थान पर है। 7,460 विद्यार्थियों के साथ अमेरिका दूसरे और 7,158 विद्यार्थियों के साथ भारत तीसरे स्थान पर रहा।

लंदन के भारतीय मूल के उप-मेयर राजेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई है कि दुनियाभर से आये इतने सारे युवाओं ने अपनी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिये लंदन को चुना है। ऐसा करते हुये वह ऐसे वैश्विक समुदाय का हिस्सा बने हैं जिसने दुनिया की कुछ सबसे बेहतर और नवोन्मेषी कंपनियों को खड़ा किया है।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना