लाइव न्यूज़ :

स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा विषय शामिल करेगी ओडिशा सरकार

By भाषा | Updated: January 30, 2020 12:55 IST

परिवहन आयुक्त संजीव पांडा ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा के छात्रों को सड़क सुरक्षा पर शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों पर निर्भर है कि वे इसे पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल करते हैं या एक विशेष अध्याय के रूप में।’’

Open in App

ओडिशा सरकार ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 से स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा विषय को शामिल करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ओडिशा देश के शीर्ष चार राज्यों में शामिल है, जहां सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण होती हैं।

परिवहन आयुक्त संजीव पांडा ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा के छात्रों को सड़क सुरक्षा पर शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों पर निर्भर है कि वे इसे पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में शामिल करते हैं या एक विशेष अध्याय के रूप में।’’

स्कूल और जन शिक्षा विभाग पाठ्यक्रम तैयार करेगा। स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 10 के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम तैयार हो चुका है। दास ने गुरुवार को कहा, ‘‘हमें बस यह देखना है कि सड़क सुरक्षा विषय को इसमें किस तरह से शामिल किया जाए।’’

परिवहन आयुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी छात्रों को यातायात नियमों को जानने और उनका पालन करने में मदद करेगी।

टॅग्स :ओड़िसाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना