लाइव न्यूज़ :

NEET Result 2019: सफल नहीं होने पर 17 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 6, 2019 13:06 IST

NEET Result 2019: ऋतुश्री को नीट में पास होने और मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला मिलने की उम्मीद थी क्योंकि उसे 12 वीं कक्षा की परीक्षा में 490 अंक आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देऋतुश्री को नीट में पास होने और मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला मिलने की उम्मीद थी क्योंकि उसे 12 वीं कक्षा की परीक्षा में 490 अंक आए थे।विफल रहने पर अवसाद में छात्रा ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।

तिरुपुर की 17 वर्षीय एक लड़की ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में विफल रहने पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ऋतुश्री नीट परीक्षा पास करने में विफल रही और अवसाद में उसने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।

नीट परीक्षा परिणामों की घोषणा आज सुबह की गई। ऋतुश्री को नीट में पास होने और मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला मिलने की उम्मीद थी क्योंकि उसे 12 वीं कक्षा की परीक्षा में 490 अंक आए थे।

नीट परीक्षा : ओडिशा में करीब 59 प्रतिशत छात्र सफल रहे

ओडिशा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में करीब 59 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। राज्य में चक्रवात फोनी के कारण नीट परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी। नीट परीक्षा में पिछले साल 60.68 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे थे जबकि इस बार यह प्रतिशत 59.44 रहा।

चक्रवात के बाद राज्य में पुनर्वास कार्यों के मद्देनजर ओडिशा प्रशासन के अनुरोध पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने परीक्षा 20 मई तक स्थगित करने का निर्णय लिया था। परीक्षा के लिए पंजीकृत 35,093 छात्रों में से 32,378 इसमें शामिल हुए और 19,244 छात्र सफल रहे।

ट्रेन के देर से पहुंचने के कारण कर्नाटक के जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें भी एक और मौका मिला था।

टॅग्स :नीटexamएग्जाम रिजल्ट्सएजुकेशनओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत