लाइव न्यूज़ :

शिक्षक बनने के लिए BEd-D और ELEd की जगह करना होगा ये कोर्स, जानें कितने साल होगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 29, 2018 09:27 IST

NCTE (National Council for Teacher Education): अगर आप टीचर बनना चाहते हैं तो  बीएड या डीएलएड वाले कोर्स अब आपको नहीं करने पड़ेंगे। दरअसल इसके लिए अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद(एनसीटीई) नए कोर्स लाने जा रहा है।

Open in App

अगर आप टीचर बनना चाहते हैं तो  बीएड या डीएलएड वाले कोर्स अब आपको नहीं करने पड़ेंगे। दरअसल इसके लिए अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद(एनसीटीई) नए कोर्स लाने जा रहा है। इंटीग्रेटड टीचर एजुकेशन प्रोगाम (आईटीईपी) कोर्स 4 साल का विद्यार्थियों के लिए होगा। इस बात की जानकारी एनसीटीई ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

 इसके मुताबिक साल 2019-23 के लिए आईटीईपी कोर्स संचालित करने के इच्छुक शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए 3 से 31 दिसंबर तक ही आवेदन किया जा सकता है। अब तक नौकरी आदि के लिए प्री प्राइमरी से प्राइमरी स्तर तक की कक्षाओं में पढ़ाने के डीएलएड होना सभी का होना आवश्यक होता था। जबकि अपर प्राइमरी में अध्यापन के लिए बीएड पास होने आवश्यक होता है। लेकिन अब एनसीटीई चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम(आईटीईपी) शुरू करने जा रहा है।

मतलब है कि अब प्राइमरी और अपर प्राइमरी और इंटरमीडिएट में पढ़ाने के लिए अभ्यर्थियों को अब बीटीसी, डीएसएड या फिर बीएड का कोर्स नहीं करना पड़ेगा। अगर कैंडिडेट ने चार साल का इंटीग्रेटेड टीचर एजूकेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है तो उसके लिए टीईटी, एसटीईटी या स्टेट लेवल ट्रास करने पर विद्यार्थी अध्यापक बन सकते हैं। 

इसके लिए प्रत्येक कॉलेज के लिए सीटें भी तय की जाएंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 50 सीटें कॉलेज को मिलेंगी। वहीं, दाखिले के लिए केवल 12 वीं पास होने की जरूरत होगी इसके लिए ग्रेजुएशन होने की आवश्कता नहीं होगी। एनसीटीई ने जो दो नए पाठ्यक्रम लांच किए हैं, उनकी संबद्धता सत्र 2019-20 से मिलेगी। 

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना