NEET Adimit Card 2019: NBE ने जारी किया NEET PG का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
By धीरज पाल | Published: December 7, 2018 02:27 PM2018-12-07T14:27:40+5:302018-12-07T14:27:40+5:30
NEET PG/MDS Admit card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट PG/MDS एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। पीजी कोर्स वाले छात्रों को देश के मेडिकल के पीजी कोर्ससे में एडमिशन ले सकते हैं।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने साल 2019 में आयोजित होने वाली NEET PG एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था वो एनबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि एनबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in है। एडमिट कार्ड का छात्रों को बसेब्री से इंतजार था। यह एग्जाम 6 जनवरी 2019 में आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एग्जाम दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट PG/MDS एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। पीजी कोर्स वाले छात्रों को देश के मेडिकल के पीजी कोर्ससे में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं नीट एमडीएस के जरिए डेंटल पीजी कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं। इसका एग्जाम 14 दिसंबर 2018 को होगा। सारे एग्जाम कम्यूटर टेस्ट पर आधारित होगा। इसके लिए 2 नवबंर 2018 से 22 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चली थी।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
-सबसे पहले छात्र एनबीई की ऑफिशिल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर NEET PG/MDS Adimt card Download 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आप पूछे गए डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपके होमपेज पर होगा।
- छात्र इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।