लाइव न्यूज़ :

जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन का फैसला, नहीं लेंगे विंटर सेमेस्टर की कक्षाएं, जब तक हालात सामान्य नहीं होते तब तक प्रोफेसर भी नहीं करेंगे सहयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 10:41 IST

टीचर्स एसोसिएशन ने यह भी कहा कि वह टाइमटेबल नहीं बनाएंगे और ना ही बाकी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। उनका कहना है कि जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन जेएनयू में हालात सामान्य करने की कोशिश नहीं करेगा, तब तक टीचर्स भी सहयोग नहीं करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देटीचर्स ने यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और प्रोफेसरों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।टीचर्स ने मजबूत सिक्यॉरिटी सिस्टम के रिव्यू की मांग की है। जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन ने भी कहा है कि वो बढ़ी हुई नई हॉस्टल फीस देकर रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) प्रशासन की तरफ से विंटर सेमेस्टर की क्लासें शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ जेएनयू टीचर्स असोसिएशन (जेएनयूटीए) ने फैसला किया कि वह क्लास नहीं लेंगे। टीचर्स ने अपनी जनरल बॉडी मीटिंग में तय किया है कि पिछले मॉनसून सेमेस्टर की सभी एकेडमिक ऐक्टिविटी पूरी किए बिना वह विंटर सेमेस्टर की क्लासें नहीं लेंगे। 

टीचर्स ने यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स और प्रोफेसरों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही टीचर्स ने मजबूत सिक्यॉरिटी सिस्टम के रिव्यू की मांग की है। इसके साथ ही जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन ने भी कहा है कि वो बढ़ी हुई नई हॉस्टल फीस देकर रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे। 

आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट शुक्रवार को थी। अब शनिवार से रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स को लेट फीस भी चुकाना होगा। टीचर्स ने तय किया है कि वे किसी भी अकैडमिक ऐक्टविटी में हिस्सा नहीं लेंगे। साथ ही, जेएनयू के आने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का जवाब भी नहीं देंगे। 

टीचर्स एसोसिएशन ने यह भी कहा कि वह टाइमटेबल नहीं बनाएंगे और ना ही बाकी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। उनका कहना है कि जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन जेएनयू में हालात सामान्य करने की कोशिश नहीं करेगा, तब तक टीचर्स भी सहयोग नहीं करेंगे। 

जनरल बॉडी मीटिंग में जेएनयू के वीसी को भी हटाने की बात भी कही गई है। साथ ही यह भी तय किया गया है कि असोसिएशन की एग्जिक्यूटिव 5 जनवरी को हुई हिंसा पर न्यायिक जांच करवाने के लिए कोशिश करेगी। 

प्रशासन की बनाई गई जांच कमिटी पर सवाल उठाने के साथ ही टीचर्स एसोसिएशन ने जेएनयू में बिना टेंडर सिक्यॉरिटी एजेंसी साइक्लोप्स को तैनात करने पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं जेएनयू प्रशासन के मुताबिक, 65 पर्सेंट से ज्यादा हॉस्टल स्टूडेंट्स नई हॉस्टल फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 95 पर्सेंट डे-स्कॉलर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कर लिया है।

शुक्रवार को और भी रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिसका डेटा आना बाकी है। प्रशासन के हिसाब से इंजिनियरिंग, मैनेजमेंट और साइंस जैसे कई स्कूलों में करीब 100 पर्सेंट रजिस्ट्रेशन हुए हैं। आर्ट्स ऐंड एस्थेटिक्स, इंटरनैशनल स्टडीज, सोशल साइंस स्कूल में रजिस्ट्रेशन कम हुए हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना