लाइव न्यूज़ :

JNU छात्रसंघ और प्रशासन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, जानिए क्या है पूरा मामला 

By भाषा | Updated: September 12, 2019 13:38 IST

उल्लेखनीय है कि कदम ने सोमवार को छात्रों द्वारा संचालित चुनाव समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर मामले में बुधवार सुबह 10 बजे तक जवाब देने को कहा था।

Open in App

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव के लिए गठित चुनाव समिति और विश्वविद्यालय प्रशासन में बुधवार को जुबानी जंग जारी रही और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टुडेंटस उमेश कदम ने छात्रों पर उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया।

वहीं, जेएनयूएसयू चुनाव समिति के सदस्यों ने दावा किया कि हाल में हुए चुनावों में कथित तौर पर लिंगदोह समिति के दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर कदम की ओर से जारी समन का जवाब देने वे उनके कार्यालय गए तो उन्हें वहां प्रवेश नहीं दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कदम ने सोमवार को छात्रों द्वारा संचालित चुनाव समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर मामले में बुधवार सुबह 10 बजे तक जवाब देने को कहा था। कदम शिकायत निस्तारण प्रकोष्ठ (जीआरसी) के भी अध्यक्ष हैं और उन्होंने दावा किया कि सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच चुनाव समिति के सदस्य उनके कार्यालय नहीं आए।

वे शाम साढ़े पांच बजे आए तब हमने कार्यालय बंद होने का समय होने की वजह से उनका जवाब स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद वे कार्यालय के गेट पर ही बैठ गए और कई घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। इससे उनका रक्तचाप बढ़ गया और उन्हें घबराहट होने पर स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ा।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना