लाइव न्यूज़ :

ISRO ने 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए लॉन्च किया 'युविका 2020' कार्यक्रम, ऑनलाइन करें आवेदन

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 12, 2020 16:38 IST

Young Scientist Programme 2020ः इसरो ने इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है और चयन भी ऑनलाइल किया जाएगा। 3 से 24 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देISRO ने साल 2019 से स्कूली बच्चों के लिए 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' 'युवा विज्ञानी कार्यक्रम' (युविका) नामक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है।इसके लिए इसरो ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मांगे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल 2019 से स्कूली बच्चों के लिए 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' 'युवा विज्ञानी कार्यक्रम' (युविका) नामक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का आयोजन मई 2020 में किया जाएगा। इसके लिए इसरो ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ISRO के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्‍य लक्ष्‍य युवाओं को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस एप्लीकेशनों का जानकारी देना है, ताकि छात्रों को अंतरिक्ष गतिविधियों के उभरते क्षेत्रों में उनकी रुचि बढ़ाई जाए। साथ ही साथ युवाओं में जागरूकता फैलाना है। इसरो ने उन्‍हें 'युवा रूप में ही चयनित' करने की योजना बनाई है।

इसरो के मुताबिक,, यह कार्यक्रम गर्मी की छुट्टियों (11-22 मई 2020) के दौरान 2 सप्‍ताह का होगा। बताया गया है कि युविका कार्यक्रम में प्रमुख वैज्ञानिकों से व्‍याख्‍यान, उनके द्वारा अनुभव साझा करना, सुविधाओं एवं प्रयोगशालाओं को देखने जाना, विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श केलिए विशेष सत्र, व्‍यावहारिक एवं प्रतिपुष्टि सत्र शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए CBSE, ICSE और राज्‍य पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा। हर राज्य से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। देश भर से प्रवासी भारतीय नागरिक अभ्यर्थियों के लिए 5 अतिरिक्त सीटें आरक्षित की गई हैं।

इसरो ने इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है और चयन भी ऑनलाइल किया जाएगा। 3 से 24 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी, जिन्‍होंने 8वीं कक्षा उत्‍तीर्ण की है और 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं (शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में), वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। चयन मानदंड 8वीं कक्षा के शैक्षणिक प्रदर्शन एवं पाठ्य विषयेत्तर गतिविधियों के प्रदर्शन पर आधारित किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को चयन मानदंड में विशेष प्राथमिकता दी गई है। यदि चयनित अभ्‍यर्थियों में बराबरी होती है, तो कम आयु वाले अभ्‍यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्‍छुक विद्यार्थी इसरो की वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। हर राज्‍य से  चयनित अभ्‍यर्थियों की सूची 02 मार्च 2020 को घोषित की जाएगी और 23 मार्च 2020 से पहले मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। जांच के बाद अंतिम चयनित सूची 30 मार्च 2020 को प्रकाशित की जाएगी।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना