लाइव न्यूज़ :

विश्व साक्षरता दिवस: जानिए भारत में क्या है इसके मायने

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 8, 2018 07:50 IST

भारत में शिक्षा सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और शिक्षा के महत्व को बताने के लिए सर्व शिक्षा अभियान लाया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 08 सितंबर:  विश्वभर में आज यानी 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व साक्षरता दिवस मनाने का मकसद है कि जन-जन तक तक शिक्षा का प्रसार हो और लोग साक्षर हों। पहली बार 8 सितंबर 1966 में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। विश्व साक्षरता दिवस मनाने की घोषणा सबसे पहले यूनेस्को ने 7 नवंबर 1965 में किया था।  तब से हर साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया।

हर साल लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए व्यक्ति, समाज और समुदाय के बीच में इसे मनाना शुरू किया गया। अतंरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर जानते हैं कि भारत में साक्षरता दिवस के क्या मायने हैं और शिक्षा को लेकर देश में क्या योजनाएं चल रही हैं।  

क्यों जरूरी है साक्षरता 

-  साक्षरता मानव विकास व चेतना को बढ़ाने के लिए जरूरी है। -  लोगों के अधिकारों को जनाने के लिए साक्षरता का प्रसार होना जरूरी है। - सफलता और जीने के लिये खाने की तरह ही साक्षरता भी महत्वपूर्णं है। - गरीबी को मिटाने में साक्षरता भी महत्वपूर्णं है। - बाल मृत्यु दर को कम करने और जनसंख्या नियंत्रित करने में मदद करता है। 

विश्व की तुलना में भारत की साक्षरता 

भारत में शिक्षा सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और शिक्षा के महत्व को बताने के लिए सर्व शिक्षा अभियान लाया गया। इसके तहत पहले  से भारत में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति में बेहद ही सुधार आया है। भारत में सुधरती शिक्षा व्यवस्था के बदौलत 2011 जनगणना के मुताबिक भारत में साक्षरता दर 75.06 है। आजादी तक यानी1947 में मात्र भारत में शैक्षिक दर 18 % थी। अगर विश्व की साक्षरता दर से भारत की तुलना किया जाए तो भारत की साक्षरता दर विश्व की साक्षरता दर 84% से कम है।

शिक्षा में महिलाओं दर पुरुषों से कम

भारत में पुरुष और महिलाओं के साक्षारता दर आंकड़ें में बहुत अंतर है। पुरुषों की साक्षरता दर 82.14 है वहीं महिलाओं में इसका प्रतिशत केवल 65.46 है। हालांकि महिलाओं की साक्षरता दर बढ़ाने के लिए भारत सरकार बहुत से कदम उठा रही है।  हमारे देश में 6-14 साल के आयु वर्ग के प्रत्येक बालक और बालिका को स्कूल में मुफ़्त शिक्षा का अधिकार है। 

साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए सरकार की नीतियां और योजनाएं 

साक्षरता को बढ़ाने के लिए अलग- अलग सरकार नीतियां और योजनाएं लाई।

- महिला और विकास मंत्रालय ने बालिकायों के कल्याण और विकास के लिए बालिका कल्याण योजना शुरू किया था। - राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की शुरुआत की गई थी। - सर्व शिक्षा अभियान जो जिला आधाारित एक विशिष्ट विकेंद्रित योजना है। - शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के लिए शिक्षा - प्राथिमिक शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं लाईं। - प्रोत्साहन व पुरस्कार की योजनाएं जो केंद्र और राज्य सरकार प्रदान करती है।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना