लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में 11वीं के प्रश्न पत्र हुए लीक, शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: February 21, 2020 17:41 IST

समिति इसकी भी जांच करेगी कि क्या यह सीओएचएसईएम की ओर से प्रक्रियात्मक चूक है या प्रश्न पत्र लीक होने में किसी आदमी का हाथ है। समिति भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ियों को रोकने के लिए सुझाव भी देगी।

Open in App

उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद मणिपुर (सीओएचएसईएम) द्वारा संचालित कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा के पर्चे कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार इस समिति के मुखिया शिक्षा निदेशक (स्कूल) होंगे और अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (स्कूल) तथा शिक्षा विभाग के उप-सचिव इसके दो अन्य सदस्य होंगे। बयान में कहा गया कि समिति प्रश्न पत्र लीक होने के तथ्यों और हालात के बारे में पता लगाएगी।

समिति इसकी भी जांच करेगी कि क्या यह सीओएचएसईएम की ओर से प्रक्रियात्मक चूक है या प्रश्न पत्र लीक होने में किसी आदमी का हाथ है। समिति भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ियों को रोकने के लिए सुझाव भी देगी।

गौरतलब हैं कि परिषद ने कम से कम पांच विषयों भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, जीवविज्ञान और मणिपुरी भाषा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा रद्द कर दी थी।

टॅग्स :मणिपुरएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना