लाइव न्यूज़ :

Dusu Election 2019: डीयू छात्र संघ के केंद्रीय पैनल की सभी चारों सीटों पर ABVP आगे, जल्द घोषित होंगे नतीजे

By भाषा | Updated: September 13, 2019 14:02 IST

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक, 45 ईवीएम की मतगणना के बाद एबीवीपी सभी चारों सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) दूसरे स्थान पर रहा।

Open in App
ठळक मुद्देडूसू में बृहस्पतिवार को 39.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो पिछले साल से चार प्रतिशत कम है। कुछ ही देर में नतीजों की घोषणा होगी।

आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शुक्रवार को डूसू के केंद्रीय पैनल की सभी चार सीटों पर आगे चल रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होनी थी लेकिन उम्मीदवारों के देर से आने के कारण यह करीब दो घंटे की देर से शुरू हुई।

जिन स्क्रीन्स पर लाइव मतगणना दिखाई जा रही थी उसमें तकनीकी खामी आ गयी जिसके बाद उम्मीदवारों ने उसे ठीक करने की मांग की। एक स्क्रीन के शुरू होने के बाद मतगणना करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई। शुरुआत में केवल एक ईवीएम के मतों की गिनती की गई लेकिन बाद में सभी स्क्रीन काम करने लगे और फिर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर मतगणना शुरू हुई।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक, 45 ईवीएम की मतगणना के बाद एबीवीपी सभी चारों सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) दूसरे स्थान पर रहा। डूसू में बृहस्पतिवार को 39.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो पिछले साल से चार प्रतिशत कम है। नतीजों की घोषणा आज होगी।

ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों के बीच डूसू के चार पदों के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में चार महिलाओं समेत 16 उम्मीदवार मुकाबले में थे और 52 मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव में 1.3 लाख से अधिक छात्र मतदान के पात्र थे। छात्र संघ चुनावों के लिए 144 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया और कॉलेज यूनियन चुनावों के लिए 137 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया। 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना