लाइव न्यूज़ :

DU Third Cut Off List 2018: डीयू ने जारी किया तीसरा कटऑफ लिस्ट, कई कोर्सों में एडमिशन बंद

By धीरज पाल | Updated: June 30, 2018 13:12 IST

छात्रों को बता दें कि तीसरे कट ऑफ लिस्ट के आधार पर एडमिशन 30 जून से 7 जुलाई के बीच होंगे। मालूम हो कि दूसरी लिस्ट 24 जून को जारी हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जून: दिल्ली विश्वविद्याल के कई कॉलेजों में ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए दूसरे कट ऑफ लिस्ट के बाद तीसरा कट ऑफ लिस्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि दिल्ली के कुछ विशेष कॉलेजों ने अभी तक तीसरा कट ऑफ जारी नहीं किया है। छात्रों को बता दें कि तीसरे कट ऑफ लिस्ट के आधार पर एडमिशन 30 जून से 7 जुलाई के बीच होंगे। मालूम हो कि दूसरी लिस्ट 24 जून को जारी हुआ था। दूसरे कटऑफ बाद ही डीयू की 56 हजार में से लगभग 32 हजार सीटें भर गई है,जो आधे से ज्यादा है। ऐसे में तीसरी कटऑफ जहां ज्यादा नीचे नहीं जाएगी वहीं नंबर आने वाले छात्रों में प्रवेश के लिए मशक्कत करनी पड़गी। 

इन प्रमुख कॉलेजों ने जारी किया कटऑफ

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, रामजस कॉलेज, गार्गी कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इन कॉलेजों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर लिस्ट रिलीज किया है। खबरों के मुताबिक श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सामान्य के लिए सीटें भर गई हैं।वहीं, नॉर्थ कैम्पस के अन्य कॉलेजों का रूख करें तो  यहां की 95 फीसदी तक सीटें भर चुकी हैं। मिरांडा हाउस कॉलेज में पहली कट ऑफ में ही 64 फीसदी सीटें भर चुकी थीं। बता दें कि पहली और दूसरी कटऑफ में ही जब अधिक से अधिक संख्या में सीटें भर गई हैं, ऐसे में कॉलेज अपनी कटऑफ नीचे नहीं करेंगे। बीते दो दिनों में ही डीयू में 10 हजार से अधिक प्रवेश हुए थे।

मुख्य पाठ्यक्रमों में 80 से अधिक सीटे भरी 

नॉर्थ और साउथ कैंपस के कॉलेजों में तीसरी कटऑफ से पहले ही महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों की सीटें भर चुकी हैं। इस तरह डीयू की तकरीबन 56,000 सीटों में से 32000 सीटें भरने के बाद अब महज 24 हजार सीटों के लिए तीसरी कटऑफ निकाली जाएगी।

विशेज्ञनों ने दिया राय

तीसरे कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद विशेषज्ञों की मानें तो तीसरे कटऑफ लिस्ट में एक प्रतिशत तक नीचे जा सकता है। इसका कारण बताते हुए कहा कि शुरुआती दो कटऑफ में दिल्ली के कई कॉलेजों में बम्पर एडमिशन हुए है। यदि ऐसे में कॉलेज कटऑफ को ज्यादा नीचे करते है तो सीटों के हिसाब से ज्यादा दाखिले होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में ज्यादातर कॉलेज अधिकतर विषयों में एक प्रतिशत तक की गिरावट के साथ तीसरी कटऑफ जारी करने की तैयारी में है।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना