लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने तैयार किया UGC खत्म करने का मसौदा, 7 जुलाई तक मांगे लोगों के सुझाव

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 27, 2018 17:47 IST

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की जगह हायर एजुकेशन कमीशन (एचईसी) बनाने का मसौदा तैयार। मंत्रालय ने लोगों से मांगी राय।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जूनः 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' की नीति पर आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन को खत्म करने पर विचार कर रही है। इसकी जगह पर हायर एजुकेशन कमीशन लाया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसके लिए बाकायदा मसौदा तैयार कर लिया है। मंत्रालय ने सारे प्रावधान सार्वजनिक करते हुए 7 जुलाई तक लोगों के सुझाव मांगे हैं।

मंत्रालय ने दावा किया है कि हायर एजुकेशन कमीशन शिक्षण संस्थानों को अधिक स्वायत्तता प्रदान करेगा और विद्यार्थियों को किफायती शिक्षा मिल सकेगी। सरकार को इस फैसले पर विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विपक्ष पहले ही मोदी सरकार पर उच्च शिक्षा में फंड की कटौती का आरोप लगा रही है।

शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने सभी शिक्षाविदों, हितधारकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वो इस ड्रॉफ्ट पर मंत्रालय की वेबसाइट पर टिप्पणी और सलाह दे सकते हैं। हायर एजुकेशन कमीशन के पास शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए ज्यादा शक्तियां होंगी। इसमें फर्जी संस्थानों को बंद करने का फैसला लेगा। ड्रॉफ्ट के अनुसार अनुपालन नहीं करने पर जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। वर्तमान में, यूजीसी जनता को सूचित करने के लिए अपनी वेबसाइट पर फर्जी संस्थानों के नाम जारी करता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरयूजीसी नेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतUGC NET June 2025 Result: एनटीए 22 जुलाई को घोषित करेगा परिणाम, जानें ऑनलाइन कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

भारतNTA CUET UG 2025 Results Declared: सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित, इस वेबसाइट पर जाकर देखें रिजस्ट और स्कोर

भारतUGC-NET परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ PIL पर सुनवाई से SC का इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा ये..

भारतNTA ने UGC NET और CSIR-UGC NET एग्जाम की नई तारीखों का किया ऐलान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

पाठशाला अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव