लाइव न्यूज़ :

2020 में सीबीसई (CBSE)बोर्ड करेगा 12वीं परीक्षा में कुछ अहम बदलाव, समय-सीमा में भी किया जायेगा बदलाव 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 13, 2019 16:43 IST

बोर्ड के नियमानुसार 2020 में12वीं की सभी परीक्षाओं में तीन घंटे का समय दिया जायेगा, चाहे पेपर 70, 80 या 100 अंक का हो, अगर पेपर 70 अंक या 60 अंक का है तो उम्मीदवार को दो घंटे का समय दिया जायेगा।

Open in App

सीबीएसई(CBSE) बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा फिलहाल अभी चल रही हैं।   बोर्ड के नियमानुसार 2020 में12वीं की सभी परीक्षाओं में तीन घंटे का समय दिया जायेगा, चाहे पेपर 70, 80 या 100 अंक का हो।अगर पेपर 70 अंक या 60 अंक का है तो उम्मीदवार को दो घंटे का समय दिया जायेगा। अब तक देखा जाये तो अंको के अनुसार एग्जाम में तीन घंटे, ढाई घंटे या कम से कम दो घंटे का समय मिलता था, लेकिन 2020 में सभी परीक्षाओं में एक ही समय लागू किया जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार अगले साल से 25 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएगें और 75 फीसदी सैद्धांतिक पेपर दिया जायेगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में पहले एक वाक्य लिखकर उत्तर दिया जाता था,लेकिन पहली बार सीबीएसई (CBSE)बोर्ड  2020 में मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न जोडे़गा, जिसमें परीक्षार्थी को उत्तर देने में आसानी होगी।  

11वीं कक्षा की परीक्षा में भी किये बदलाव (CBSE changes exam paper pattern 2020)12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 में किये बदलाव के साथ-साथ 11वीं परीक्षा में भी 12वीं कक्षा का पैटर्न लागू किया जायेगा।11वीं की वार्षिक परीक्षा में भी मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न रहेगें और साथ-साथ समय सीमा भी लागू की जायेगी। सीबीएसई(CBSE) के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज का कहना है कि अगले साल से 12वीं  की परीक्षा में कुछ बदलाव किया गया हैं। उन्होने बताया कि परीक्षा को दो फीसदी में बांटा गया है एक 75 फीसदी और 25 फीसदी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेगें। परीक्षा में तीन घंटे का समय दिया जायेगा और मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न शामिल किये जायेगें। गणित में होगा 20 नंबर का प्रेक्टिकल (CBSE Class 12 Mathematics Board Exams)अभी 12वीं में गणित, पोलिटिकल साइंस और लीगल स्टडीज जैसे कई विषयों में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होती है,लेकिन इन प्रस्तावित योजना के तहत अगले सत्र से गणित और पोलिटिकल साइंस जैसे विषयों में भी कम से कम 20 अंकों का इंटरनल असेसमेंट (प्रैक्टिकल)परीक्षा होगी। यानी बोर्ड एग्जाम में लिखित परीक्षा केवल 80 या उससे कम अंकों की होगी। इससे छात्रों की रचनात्मकता बढ़ाने के साथ उनके लर्निंग आउटकम में भी सुधार आयेगा।  सीबीएसई(CBSE) इन प्रस्तावित बदलावों को अप्रैल में शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र यानी 2019-20 से लागू किया जायेगा।  

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना