लाइव न्यूज़ :

CBSE Results 2019: सीबीएसई जल्द जारी करेगा 10वी और 12वी के रिजल्ट, इस वेबसाइट पर जाकर चेक करे रिजल्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2019 17:21 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 13 मई और 17 मई  के बीच में जारी किये जायेंगे। अभ्यर्थी cbse की वेबसाइट cbseresult.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Open in App

इस साल सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की 10वी और 12वी की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं। छात्रों को बस अपने रिजल्ट की टेंशन हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट 13 मई और 17 मई  के बीच में जारी किये जायेंगे। तारीख को लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी हैं। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के नतीजे दसवीं कक्षा से पहले किये जायेंगे। सीबीएसई (CBSE) बोर्ड ने 2018 में 10वीं कक्षा का रिजल्ट 31 मई को घोषित किया था।

2019 में 10वीं और 12वीं  की परीक्षाइस साल सीबीएसई  (CBSE) 10वीं  बोर्ड  की परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च तक हुई थी। अगर 12वीं बोर्ड की परीक्षा की बात की जायें जो 15 फरवरी से 3 अप्रैल तक चली थी। सीबीएसई(CBSE) 2019 की 10वी की परीक्षा में 18.19 लाख छात्रों ने और करीब 13 लाख छात्रों ने 12वी बोर्ड की परीक्षा दी थी। 10वी और 12वी कक्षा में कुल 3114821 छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। जिनमें से 1295754 छात्राएं और 1819077 छात्रों ने इस साल परीक्षा दी है।

cbse.examresults.net पर चेक करें रिजल्ट1.अभ्यर्थी रिजल्ट चेक करने के लिये cbse.examresult.net या cbseresult.nic.in पर क्लिक करें।2.क्लिक करने के बाद जो फार्म खुलेगा उसे ध्यानपूर्वक भरें। जहां अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अन्य जानकारी मांगी जा सकती हैं।3.पूरी डिटेल भरने के बाद रिजल्ट खुल जायेगा और भविष्य के लिये रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल लें।  

 

टॅग्स :सीबीएसई.एनआईसी.इनएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना