लाइव न्यूज़ :

CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च से हो सकती है शुरू, सैंपल पेपर से ऐसे करें तैयारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2018 14:39 IST

सीबीएसई के मुताबिक प्रैक्टिकल एग्जाम दो शिफ्टों में किया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा वाले ही दिन छात्रों के मार्क्स को सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Open in App

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं एक मार्च 2019 से होने की संभावना है। खबरों के मुताबिक इसकी तारीख अगले साल 2019 के मार्च में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए जल्द ही समय सारिणी भी घोषित कर दी जाएगी। 

सीबीएसई  (CBSE)ने अगले साल होनेवाली 12वीं की परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी और फरवरी में होगा। 12वीं का प्रैक्टिकल परीक्षा 16 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक के बीच होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा प्रयागराज ( इलाहाबाद का बदला हुआ नाम)  को छोड़कर पूरे देश में एक साथ आयोजित की जाएगी। प्रयागराज में  कुंभ मेले की वजह से प्रैक्टिकल एग्जाम एक जनवरी से ही शुरू होगा। 

सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम दो शिफ्ट में

सीबीएसई के मुताबिक प्रैक्टिकल एग्जाम दो शिफ्टों में किया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा वाले ही दिन छात्रों के मार्क्स को सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। बता दें कि सीबीएसई ने कुछ समय पहले ही ऐसे संभावित विषयों की लिस्ट जारी की थी जो फरवरी और मार्च में होने वाले एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। 

सैंपल पेपर से करें परीक्षा की तैयारी

सीबीएसई की परीक्षाएं जल्द आने वाली है। परीक्षा में सिर्फ दो से तीन महीने ही बचे हैं। ऐसे में आप बेहतर रिजल्ट के लिए ऑनलाइन साइट्स पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।  इन सैंपल पेपर की मदद से आप परीक्षाओं बेहतर नतीजे पा सकते हैं। आपको कई सैंपल पेपर ऑनलाइन मिल सकते हैं।

सैंपल पेपर से न केवल आपकी प्रैक्टिस के लिए जरूरी है बल्कि टाइमिंग पर सारे सवाल हल करना भी आप इससे सीख पाएंगे। ताकी जब आप परीक्षा में बैठे तो तीन घंटे के भीतर सारे जवाब सॉल्व कर सके। 

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना