लाइव न्यूज़ :

पंजाबः 2 अप्रैल को होने वाली सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, भारत बंद का असर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 2, 2018 02:15 IST

सीबीएसई ने भी प्रदेश में सोमवार को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने कहा कि केंद्र शासित चंडीगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में परीक्षाएं तयशुदा कार्यक्रम के अनुरूप ही होंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैलः सोमवार को कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। जिसको देखते हुए पंजाब सरकार ने ऐहतियातन पंजाब में परिवहन और संचार सेवाएं सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे। परिस्थितियों को देखते हुए सीबीएसई ने भी प्रदेश में सोमवार को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने कहा कि केंद्र शासित चंडीगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में परीक्षाएं तयशुदा कार्यक्रम के अनुरूप ही होंगी। पंजाब में सोमवार को स्थगित परीक्षाओं की अगली तारीख की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।

पंजाब में बस एवं मोबाइल सेवाएं निलंबित

पंजाब सरकार ने बस और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने का आदेश दिया है जबकि सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों को किसी भी परिस्थिति के लिये तैयार रहने के लिये कहा गया है। स्कूल बंद रहेंगे और बसें भी कल सड़कों पर नहीं चलेंगी। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर लगाम लगाने के मद्देनजर आज शाम पांच बजेसे कल रात11 बजे तक राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। प्रवक्ता ने यहां बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिये कल पूरे राज्य में बंद के दौरान सार्वजनिक एवं निजी परिवहन की सेवाएं निलंबित रहेंगी। बैंक भी बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शीर्ष पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद ये आदेश जारी किये गये। इसके बाद एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गयी जिनमें मुख्य सचिव, उपायुक्त एवं सभी जिलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। सुरक्षा बलों ने आज एहतियात के तौर पर राज्य के कुछ हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला। सरकार ने तीन अप्रैल तक कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों खासकर अनुसूचित जाति के सदस्यों से संयम बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :पंजाब समाचारसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर