BSTC result 2018: GGTU ने जारी किया राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, जयराम रहें टॉपर, bstcggtu2018.com पर करें चेक

By धीरज पाल | Published: June 7, 2018 02:25 PM2018-06-07T14:25:44+5:302018-06-07T14:25:44+5:30

BSTC Result 2018: प्रत्येक वर्ष गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा आयोजित बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। BSTC रिजल्ट 2018 की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने किया। अभ्यार्थी अपने परिणाम गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bstcggtu2018.com  पर जाकर चेक कर सकते हैं।

BSTC Result 2018: Rajasthan BSTC Result 2018 Declared Today On Bstcggtu2018.com | BSTC result 2018: GGTU ने जारी किया राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, जयराम रहें टॉपर, bstcggtu2018.com पर करें चेक

BSTC result 2018

जयपुर, 7 जून: प्रत्येक वर्ष गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा आयोजित बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का परिणाम (Rajasthan BSTC Result 2018) जारी कर दिया गया। रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने किया। बता दें कि इस साल बीएसटीसी एंट्रेंस परीक्षा देने वाले अभ्यार्थी अपने परिणाम गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट  bstcggtu2018.com  पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा आज सुबह 11 बजे किया गया। इस साल बीएसटीसी 2018 की परीक्षा 6 मई को आयोजित की गई थी।  

जयराम ने 515 अंक हासिल कर किया टॉप

बीएसटीसी की परीक्षा हर साल गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिर्सिटी द्वारा कराई जाती है। इस साल जालौर के रहने वाले जयराम ने 515 अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं, बोड़मेर की पूजा गौड़ को दूसरा स्थान मिला। बीएसटीसी के संस्कृत परीक्षा में सुरेश कुमार सैनी ने टॉप किया था।  बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थी डीईएलएडए प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा।  20920 कुल सीटें पर जिन पर पास होने अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 

बता दें कि देश में बीएसटीसी के लिए कुल 20 हजार 920 सीटें हैं।इस परीक्षा में कुल 6 लाख 3 हजार 55 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 

 ऐसे चेक करें बीएसटीसी 2018 का रिजल्ट (BSTC Result 2018)

-  अभ्यार्थी बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट bstcggtu2018.com पर क्लिक करें। 
- इसके बाद GGTU Result 2018 / BSTC 2018 Result / BSTC Rajasthan Result 2018 पर क्लिक करें।
- यहां अभ्यार्थी फॉर्म नंबर, टोकन नंबर, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण में से किसी एक को भरें।
- इसके बाद जरूरी विवरण भरकर सब्मिट लिंकपर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

English summary :
BSTC Results 2018: The Govind Guru Tribal University, Banswara, an apex body for conducting the BSTC examination, has released the BSTC Result 2018 / GGTU Result 2018 on bstcggtu2018.com. Students who all appeared for GGTU BSTC examination can check their Rajasthan BSTC Results 2018 on bstcggtu2018.com.


Web Title: BSTC Result 2018: Rajasthan BSTC Result 2018 Declared Today On Bstcggtu2018.com

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे