झारखंड के चार विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों एवं प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति

By भाषा | Published: May 28, 2020 04:34 AM2020-05-28T04:34:52+5:302020-05-28T04:34:52+5:30

झारखंड राजभवन के प्रवक्ता ने यह सूचना दी।

Appointment of new vice-chancellors and vice-chancellors in four universities of Jharkhand | झारखंड के चार विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों एवं प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति

हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय

Highlightsभाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में परमाणु एवं आणविक भौतिकी विभाग के प्रमुख रहे मुकुल नारायण देव को हजारीबाग विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सोनाझरिया मिंज को दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया।

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय, दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, पलामू स्थित नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय एवं चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में चार कुलपतियों की बुधवार को नियुक्ति कर दी। झारखंड राजभवन के प्रवक्ता ने यह सूचना दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल और झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में परमाणु एवं आणविक भौतिकी विभाग के प्रमुख रहे मुकुल नारायण देव को हजारीबाग स्थित विनोवा भावे विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सोनाझरिया मिंज को दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों के नामों की घोषणा की गयी है । भाषा इन्दु आशीष आशीष

Web Title: Appointment of new vice-chancellors and vice-chancellors in four universities of Jharkhand

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे