लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट: छात्रों में B.Tech और M.Tech का क्रेज कम, पिछले 4 साल में एनरोलमेंट में आई भारी गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2019 08:27 IST

एमबीए, एमबीबीएस, बीएड और एलएलबी जैसे कुछ प्रोफेशनल कोर्स हैं जिसकी ओर भारी संख्या में छात्र आकर्षित हो रहे हैं।

Open in App

छात्रों के बीच बीटेक (B.Tech) और एमटेक (M.Tech) की पढ़ाई का क्रेज कम हो गया है। अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) ने अपनी एक सर्वे में खुलासा किया है कि साल 2018-19 में बीटेक (B.Tech) और एम.टेक (M.Tech) प्रोग्राम में छात्रों के एनरोलमेंट में भारी गिरावट आई है। अखिल भारतीय सर्वेक्षण ने यह रिपोर्ट शनिवार (21 सितंबर) को जारी किया है। 

इंडियन एक्सप्रेस ने एआईएसएचई के सर्वे के हवाले से बताया कि यह गिरावट पिछले चार सालों में सबसे अधिक है। AISHE 2018-19 के मुताबिक टेक्नॉलजी में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले छात्रों की संख्या पिछले 5 में आधे से भी कम हो गई है। बता दें कि 2014-15 में 2,89,311 छात्रों ने एनरोलमेंट कराया था, जबिक 2018-19 में 1,35,500 छात्रों एनरोलमेंट कराया था। 

इसी साल में B.Tech नामांकन में 11% की गिरावट आई, 42,54,919 से 37,70,949 तक पहुंच गई। सर्वे में बताया गया है कि छात्र अब बीटेक और एमटेक की ओर ना जाकर अन्य प्रोफेशनल कोर्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। एमबीए, एमबीबीएस, बीएड और एलएलबी जैसे कुछ प्रोफेशनल कोर्स हैं जिसकी ओर भारी संख्या में छात्र आकर्षित हो रहे हैं।

एमबीए करने वाले छात्रों की संख्या 2014-15 में 4,09,432 से बढ़कर 2018-19 में 4,62,853 हो गई। इसी प्रकार बी.एड में नामांकन कराने के लिए छात्रों की संख्या बढ़ी है। बता दें कि 2014-15 में 6,57,194 से लगभग 80% की छलांग लगाकर पिछले साल 11,75,517 छात्रों ने बी.एड की तरफ रूख किया।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना