लाइव न्यूज़ :

मॉडल की नाक पर घूँसा मारने का आरोपी जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार, जोमैटो ने मॉडल से माँगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2021 13:17 IST

मंगलवार को एक बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला ने सोशलमीडिया पर सेल्फी वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि जोमैटो के एक डिलिवरी ब्वॉय ने उसकी नाक पर घूँसा मारा है जिससे उसकी नाक से खून निकलने लगा। महिला की पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो गयी थी।

Open in App

बेंगलुरु: पुलिस ने फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो (Zomato) के उस डिलीवरी ब्वॉय को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसपर खाने डिलिवर करने के दौरान एक हितेशा चंद्रानी नामक महिला की नाक पर घूँसा मारने का आरोप है। दक्षिण-पूर्वी बेंगलुरु के डीसीपी जोशी श्रीनेत ने यह जानकारी मीडिया को दी।

यह घटना मंगलवार को हुई थी। हितेशा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेल्फी वीडियो शेयर किया था। (यह वीडियो खबर के अंत में देख सकते हैं)

घटना के बाद जोमैटो ने एक बयान जारी कर के कहा, 'हम इस घटना के लिए खेद व्यक्त करते हैं और हितेशा जिस त्रासद अनुभव से गुजरी हैं उसके लिए उनसे माफी माँगते हैं।' 

कर्नाटक के बेंगलुरू की एक मॉडल और मेकअप कलाकार हितेशा के अनुसार ऑनलाइन खाना डिलिवर (आपूर्ति) करने वाली कंपनी ‘जोमैटो’ के एक कर्मी ने उनपर इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने देर से खाना लाने पर उसकी शिकायत कर दी थी।

हितेशा चंद्रानी ने ट्विटर पर घटना के बारे में बताया और नगर पुलिस को ट्वीट टैग किया। पुलिस ने उनसे इलाके का ब्यौरा देने को कहा ताकि उनकी मदद की जा सके।

मॉडल ने कहा कि मंगलवार को खाने का ऑर्डर दिया था जो देरी से आया तो उन्होंने ‘जोमैटो’ के ग्राहक सेवा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वे खाना निशुल्क दें या खाने का ऑर्डर रद्द करें।

चंद्रानी ने सेल्फी वीडियो पोस्ट की है जिनमें वह रो रही हैं और उनकी नाक में से खून निकल रहा है।

 

 

यह वीडियो कुछ टीवी चैनलों ने भी प्रसारित की है।

 

इस वीडियो में वह कह रही हैं, “ मेरा जोमैटो के खाने के ऑर्डर को देर हो रही थी और मैं ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर रही थी। इस बीच डिलिवरी कर्मी ने यह किया।”

‘जोमैटो’ ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ हमारे स्थानीय प्रतिनिधि जल्द आपसे संपर्क करेंगे और पुलिस जांच में तथा जरूरी चिकित्सा देखभाल में आपकी मदद करेंगे।”

घटना के लिए माफी मांगते हुए कंपनी ने ट्वीट किया, “ हम आश्वस्त करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?