लाइव न्यूज़ :

बिजनेस मीटिंग के बहाने बेंगलुरु के पंचतारा होटल में हुआ महिला के साथ रेप, आरोपी फरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 12, 2022 18:56 IST

बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने बताया कि बीते 6 अगस्त को शहर के सुप्रसिद्ध होटल में एक महिला के साथ तमिलनाडु के रहने वाले एक शख्स ने रेप किया और अपराध करने के बाद वो मौके से फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में फाइव स्टार होटल में एक महिला के साथ हुई रेप की वारदात आरोपी ने महिला को बिजनेस मीटिंग के लिए बुलाया होटल में और किया रेप पुलिस के मुताबिक आरोपी बलत्कारी तमिलनाडु का रहने वाला है और वारदात के बाद से फरार है

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ रेप की वारदात हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला ने आईटी हब के कब्बन पार्क पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि शहर के एक फाइव स्टार होटल में कथित तौर पर उसके साथ रेप किया गया है।

इस घटना के विषय में कब्बन पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें बताया गया है कि बीते 6 अगस्त को शहर के सुप्रसिद्ध होटल में उसे साथ तमिलनाडु के रहने वाले एक शख्स ने रेप किया और अपराध के बाद वो मौके से फरार हो गया।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' के मुताबिक महिला ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उसके साथ बलात्कार करने वाला व्यक्ति बिजनेस में उसका पार्टनर है। 10 अगस्त को दर्ज कराई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया है, जो संभवतः तमिलनाडु भागे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।

मामले में पुलिस का कहना है कि यह घटना होटल में उस समय हुई जब दोनों के बीच बिजनेस मीटिंग होनी थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे होटल में मिलने का सुझाव दिया था। जिसके बाद वो होटल में गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी व्यक्ति ने महिला से होटल में मिलने के लिए इसलिए दबाव बनाया क्योंकि वो कथित तौर पर सार्वजनिक स्थान पर मिलने में असहज महसूस कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोपी की बात स्वीकार करते हुए बेंगलुरु के पांच सितारा होटल में मिलने की उसकी इच्छा को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसका यौन शोषण किया।

कब्बन पार्क पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दल तमिलनाडु भेजा गया है।

पुलिस ने मामले के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पुलिस का मानना है कि फरार आरोपी उनकी प्रेस ब्रिफिंग से गुप्त सूचनाएं ले सकता है और लंबे समय तक फरार रह सकता है। 

टॅग्स :रेपबेंगलुरुक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने