पंचायत ने दिया खौफनाक फरमान, पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक पीटा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2018 09:50 AM2018-03-23T09:50:36+5:302018-03-23T09:50:36+5:30

बुलंदशहर के स्याना इलाके में एक महिला को उसके पति ने पेड़ से बांध के बेरहमी से पीटा है। जब से पति अपनी बेबस पत्नी को पीट रहा था उस समय वह जोर जोर से चीख रही थी।

Woman publicly flogged by husband on panchayat’s orders for eloping | पंचायत ने दिया खौफनाक फरमान, पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक पीटा

पंचायत ने दिया खौफनाक फरमान, पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक पीटा

बुलंदशहर (23 मार्च): उत्तर प्रदेश से एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली से करीब 60 किमी की दूरी पर बुलंदशहर में एक बेहद अजीब सा नजारा देखने को मिला है। बुलंदशहर के स्याना इलाके में एक महिला को उसके पति ने पेड़ से बांध के बेरहमी से पीटा है। जब से पति अपनी बेबस पत्नी को पीट रहा था उस समय वह जोर जोर से चीख रही थी। 

महिला के पास खुद को बचाने का कोई चारा नहीं था। हर बार मार के साथ महिला चिल्लाती, बचाने की गुहार लगाती, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। जिस समय पति इस ये कर रहा था वहां करीब 50, 60 लोग खड़े थे लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। लोग वहां वीडियो बना रहे थे और मुस्करा रहे थे। कहा जा रहा है कि ये प्रकरण कुछ पंचायत के आदेश पर हुआ है। दरअसल गांव के एक पंचायत ने महिला को पीटने का आदेश दिया था।

 महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। गांव की पंचायत ने उस पर आरोप लगाये और उस पर पीटने का फैसला सुना दिया। इस पूरे प्रकरण का लोगों ने वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है व्यक्ति ने जिससे महिला की पिटाई की है वह दरअसल बेल्ट नहीं बल्कि साइकिल का ट्यूब है। जो वीडिया सामने आया है उसमें देखा गया है कि किस तरह से महिला को इस कद्र पीटा गया कि वह अंत में बेहोश हो गई। कहा जा रहा है इस बेरहम पति ने पत्नी तो 7 घंटे तक पीटा है।

वही, वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला से बात कर एक केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस में महिला के पति, ग्राम प्रधान और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है। 
 

Web Title: Woman publicly flogged by husband on panchayat’s orders for eloping

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे