लाइव न्यूज़ :

Woman Gang Raped: हवस का शिकार बनी नौकरानी, बारी-बारी रेप के बाद काट ली जुबान, दो साल बाद ऐसे दर्ज हुआ मुकदमा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 19, 2024 13:29 IST

Woman Gang Raped: एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया जाता है और इतने पर भी आरोपियों का मन नहीं भरता है तो वह पीड़िता की जुबान काट लेते हैं। जिससे वह गैंगरेप की घटना के बारे में किसी को कुछ भी बता ना सके।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंदपुरी इलाके में नौकरानी के साथ गैंगरेपआरोपियों ने पीड़िता की जुबान काट लीकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

Woman Gang Raped: एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया जाता है और इतने पर भी आरोपियों का मन नहीं भरता है तो वह पीड़िता की जुबान काट लेते हैं। जिससे वह गैंगरेप की घटना के बारे में किसी को कुछ भी बता ना सके। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट गोविंदपुरी में हुई। यहां एक घर में नौकरानी का काम करने वाली महिला को हवस का शिकार बनाया गया। इस काम में नौकरानी की मालकिन भी शामिल रही।

पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस थाने जाकर अपनी शिकायत दी। लेकिन, महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। पीड़िता ने हार नहीं मानी और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने आखिरकार, पूरे मामले को सुना और पुलिस को आदेश दिया कि वह इस मामले में मुकदमा दर्ज करे। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार भी लगाई है। अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इसमें दो साल का समय लग गया। वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता बदरपुर इलाके में रहती है वह गोविंदपुरी इलाके में एक घर में नौकरानी का कामकाज करती है। पीड़िता की मालकिन मसाज सेंटर चलाती है।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, दो साल पहले 29 दिसंबर 2022 को नौकरानी की मालकिन की बेटी का बर्थडे था। मालिकन ने घर में कुछ लोगों को इस मौके पर खाने के लिए बुलाया था। घर पर चार से 5 लोग आए थे। इसी बहाने मालकिन के दोस्त को पानी देने जब नौकरानी गई तो दोस्तों की नीयत बिगड़ गई। पहले पानी के बहाने उसे छूने का प्रयास किया। इसके बाद मालकिन ने नौकरानी को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसे पीने के बाद नौकरानी बेसुध हो गई। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी करके गैंगरेप किया गया।

जब उसे होश आया तो वह गुरुग्राम के एक अस्पताल में थी। उसके मुंह, आंख, और निजी पार्ट में गंभीर चोटें थी। उसकी मालकिन ने उसे नाम बदलकर उसे वहां भर्ती कराया था। वह जैसे तैसे अस्पताल से भागी और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता का आरोप है कि उस जान से मारने की धमकी दी गई। जुबान इसलिए काट ली गई ताकि वह किसी को कुछ बता न सके।

टॅग्स :महिलागैंगरेपदिल्लीरेपनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी