लाइव न्यूज़ :

West Delhi: शादी की बात की तो संपति नहीं दूंगी?, बेटे सावन को आया गुस्सा और गला घोंटकर मां को मार डाला, हत्या करने के बाद कान की बालियां चुरा ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2024 05:50 IST

West Delhi: टेम्पो चालक आरोपी सावन ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को सूचना दी कि किसी ने उसकी मां सुलोचना की हत्या कर दी है और उनकी कान की बालियां चुरा ली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमां की किसी ने हत्या कर दी और उनकी बालियां भी गायब हैं।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान छोटे बेटे सावन का व्यवहार संदिग्ध पाया गया।

West Delhi: पश्चिमी दिल्ली में संपत्ति विवाद को लेकर मां की गला घोंटकर हत्या किए जाने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अपनी पसंद की लड़की से शादी किए जाने पर कथित तौर पर उसे संपत्ति में हिस्सा दिए जाने से इनकार करने पर बेटे ने मां की हत्या कर दी। इसने बताया कि टेम्पो चालक आरोपी सावन ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को सूचना दी कि किसी ने उसकी मां सुलोचना की हत्या कर दी है और उनकी कान की बालियां चुरा ली हैं।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि सावन ने शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी कि उसकी मां की किसी ने हत्या कर दी और उनकी बालियां भी गायब हैं। वीर ने बताया कि स्थानीय पुलिस ख्याला क्षेत्र में पहुंची लेकिन घटनास्थल पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया जिससे पता चला कि वहां लूटपाट हुई हो क्योंकि घर में कीमती समान सुरक्षित पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि सुलोचना के बड़े बेटे कपिल (27) से भी घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की गई। डीसीपी ने एक बयान में बताया कि जांच के दौरान छोटे बेटे सावन का व्यवहार संदिग्ध पाया गया।

स्थानीय स्तर पर गहन जांच और तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद सावन से कड़ी पूछताछ की गई। बयान में कहा गया कि तथ्यों के आधार पर लगातार पूछताछ किए जाने के बाद सावन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसमें कहा गया कि पूछताछ के दौरान सावन ने बताया कि हाल में उसके भाई कपिल की शादी तय हुई।

 जिसके बाद उसने अपनी मां से अपनी पसंद की एक लड़की से शादी करने के बारे में बात की। बयान में कहा गया कि सावन ने बताया कि उसकी मां ने शादी के बारे में सुनकर उसे डांटा और चेतावनी दी कि अगर उसने दोबारा इसका जिक्र किया तो वह उसे संपत्ति से हिस्सा नहीं देंगी। सुलोचना के पति की 2019 में मृत्यु हो गई थी और उनके दो अविवाहित बेटे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...