पश्चिम बंगाल: पुलिसकर्मी ने भूमि विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, आरोपी कांस्टेबल फरार

By भाषा | Published: May 17, 2020 01:03 PM2020-05-17T13:03:25+5:302020-05-17T13:03:25+5:30

West Bengal: Policeman shoots two brothers in land dispute, accused constable absconding | पश्चिम बंगाल: पुलिसकर्मी ने भूमि विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, आरोपी कांस्टेबल फरार

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अरूप मंडल और सुमंत मंडल के रूप में हुई है।बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अंगरक्षक के रूप में तैनात आरोपी कांस्टेबल घटना के बाद से ही फरार है। 

बैरकपुर: पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक भूमि विवाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात अमदंगा थाना क्षेत्र के तेतुलिया में हुई। 

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अरूप मंडल (30) और सुमंत मंडल (28) के रूप में हुई है। बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अंगरक्षक के रूप में तैनात आरोपी कांस्टेबल घटना के बाद से ही फरार है। 

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था जिसे बारासात के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब भूमि विवाद के चलते लॉकडाउन के बीच हत्या का मामला सामने आया हो। कुछ समय पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने भाई की गोली मार कर हत्या कर दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले को लेकर बताया था कि मंडी इलाके में जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद था। अधिकारी ने बताया कि आपसी झगड़े के दौरान आरोपी ने अपने भाई की हत्या कर दी।

Web Title: West Bengal: Policeman shoots two brothers in land dispute, accused constable absconding

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे