लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast Today: पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले, यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 वाहन आपस में टकराए, यमुना एक्सप्रेसवे और एटा में दो की मौत और 12 घायल, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2024 11:26 IST

Weather Forecast Today Mausam: सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के दौरान इटावा निवासी सत्यप्रकाश की मौत हो गई।बांगर गांव के पास हुई जब एक बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई।संभवत: हादसा घने कोहरे के कारण हुआ और मामले की जांच जारी है।

Weather Forecast Today Mausam: गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 वाहन आपस में टकरा गये, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर करौली बांगर गांव के पास हुई जब एक बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया इसके बाद पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गये। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

सिंह ने कहा, ‘‘इलाज के दौरान इटावा निवासी सत्यप्रकाश की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि घटना में घायल अन्य लोगों का जेवर और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत: हादसा घने कोहरे के कारण हुआ और मामले की जांच जारी है।

उप्र: एटा में कोहरे के कारण मोटरसाइकिल खंभे से टकराई, एक की मौत और दो घायल

एटा जिले में घने कोहरे के कारण दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जलेसर थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम निधौली मार्ग स्थित आईटीआई कॉलेज के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि गांव अहमदपुर के निवासी आकाश, उसके चाचा सुरेश और चचेरा भाई मनवीर एक ही मोटरसाइकिल पर जलेसर से अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी एक मोड़ पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। कुमार ने बताया कि तीनों को एटा के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने आकाश (19) को मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाNoida Development Authorityएक्सप्रेस वे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?