लाइव न्यूज़ :

watch Ghaziabad Juice mixed in Urine: रहिए अलर्ट, फल जूस पीने वाले सावधान?, कस्टमर को दे रहा था पेशाब वाला जूस!, एनसीआर में शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 16:08 IST

Ghaziabad Juice mixed in Urine: सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके जूस के ठेले पर तलाशी ली तो पेशाब से भरी प्लास्टिक की केन बरामद हुई।

Open in App
ठळक मुद्देGhaziabad Juice mixed in Urine: मानव मूत्र मिलाकर ग्राहकों को फलों का जूस परोस रहा था। Ghaziabad Juice mixed in Urine: जूस विक्रेता की पहचान आमिर (29) के रूप में हुई है।Ghaziabad Juice mixed in Urine: नाबालिग (15) सहयोगी को हिरासत में लिया है।

Ghaziabad Juice mixed in Urine: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लोनी बॉर्डर की पुलिस ने एक जूस विक्रेता को जूस में पेशाब मिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जूस विक्रेता आमिर ने बताया कि पेशाब करने के लिए आस-पास कोई जगह नहीं है, इसलिए उसने इसे प्लास्टिक की बोतल में इकट्ठा किया था। पुलिस के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष सूर्यवंशी और उसके साथियों की शिकायत पर जूस विक्रेता आमिर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके नाबालिग साथी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम को आमिर को रंगे हाथों उस समय पकड़ लिया जब वह जूस में कथित तौर पर पेशाब मिला रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपी जूस विक्रेता ने पुलिस को बताया कि पेशाब करने के लिए आस-पास कोई जगह नहीं है, इसलिए उसने इसे प्लास्टिक की बोतल में इकट्ठा किया था। पुलिस ने उसकी दलील को सिरे से खारिज कर दिया है। अपर पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि इस हरकत के बारे में सुनकर वहां मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और गुस्से में आकर उन्होंने आरोपी आमिर की पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि आज इस संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर लोनी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमार मानसिकता वाले ऐसे विक्रेताओं से खाद्य सामग्री न खरीदें। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादPoliceउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने