लाइव न्यूज़ :

Kanpur Violence: कानपुर में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, चले पत्थर और बम, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: June 3, 2022 18:15 IST

पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गई विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर नई सड़क में दो पक्षों में हुआ बवाल, भड़की हिंसादुकान बंद कराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ेएक दर्जन से अथिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

कानपुर: कानपुर में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में दो समुदाय के लोगों के बीच पत्थरबाजी के साथ-साथ बमबाजी भी है। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गई विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल हुआ।

बताया जा रहा है कि इस हिंसा में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस हिंसा की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचे और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति काबू में बतायी जा रही है। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

खबर के मुताबिक, जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद कराने के लिए निकाले जा रहे प्रदर्शन के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हिंसा में कई राउंड फायरिंग हुई और ईंट-पत्थर भी चले।

मामला बेगमगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके का है। जहां यतीमखाने के पास दोनों पक्ष टकरा गए। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज का प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। हिंसा के बाद पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा स्थिति को काबू कर लिया गया है। खास बात यह है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात के दौरे पर हैं।

आपको बता दें कि एक टीवी डिबेट में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाए आहत हुई हैं। इस मामले में बीजेपी नेता के खिलाफ देश के कुछ हिस्सों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई हैं।  

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशनूपुर शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये