लाइव न्यूज़ :

21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और सोने के आभूषणों की लूट, पिस्तौल और चाकू लेकर घुसे 3 नकाबपोश, कर्मचारियों को बांधकर गदर काटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 15:33 IST

Vijayapura: बैंक अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और सोने के आभूषणों की लूट हुयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक की शाखा में घुसे और प्रबंधक, खजांची एवं अन्य कर्मचारियों को पिस्तौल एवं चाकू दिखा कर धमकाया। एक करोड़ से अधिक की नकदी और लगभग 20 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार, लुटे गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत 21 करोड़ रुपये से अधिक है।

Vijayapura: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में स्थित एक सरकारी बैंक की शाखा में तीन नकाबपोश लोगों ने पिस्तौल और चाकू लेकर घुस गये और शाखा के कर्मचारियों को बांध दिया तथा 21 करोड़ रुपये मूल्य के नकद एवं स्वर्ण आभूषण लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के चडचन कस्बे में यह घटना भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में मंगलवार को शाम छह बजे हुयी। बैंक अधिकारियों के अनुमान के अनुसार, कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और सोने के आभूषणों की लूट हुयी है।

पुलिस ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश चालू खाता खोलने के बहाने बैंक की शाखा में घुसे और प्रबंधक, खजांची एवं अन्य कर्मचारियों को पिस्तौल एवं चाकू दिखा कर धमकाया। बाद में गिरोह ने कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध दिए। प्राथमिकी में कहा गया है कि लुटेरे एक करोड़ से अधिक की नकदी और लगभग 20 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

जिनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। बैंक अधिकारियों के अनुसार, लुटे गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत 21 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें एक करोड़ रुपये से अधिक नकद और लगभग 20 किलोग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निम्बार्गी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि संदिग्धों ने फर्जी नंबर प्लेट वाली सुजुकी ईवीए गाड़ी का इस्तेमाल किया था। अपराध को अंजाम देने के बाद, वे महाराष्ट्र के पंढरपुर की ओर चले गए। उन्होंने कहा, "आगे की जांच जारी है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला