लाइव न्यूज़ :

वाराणसीः जमीन खरीदकर घर बनवाया और संपत्ति को बेटी को दी, बेटा ने 78 वर्षीय पिता रूप चंद्र भारद्वाज और 50 वर्षीय बहन शिवकुमारी की रॉड-ईंटों से प्रहार कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2025 18:56 IST

Varanasi: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वरुण क्षेत्र) नीतू कत्याल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की यह घटना मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कॉलोनी की है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता रूप चंद्र भारद्वाज और 50 वर्षीय बहन शिवकुमारी पर कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विवाद बढ़ गया और राजेश ने जानलेवा हमला कर दिया। जमीन खरीदकर एक घर बनवाया था और संपत्ति को अपनी बेटी शिवकुमारी के नाम कर दिया था।

Varanasi:वाराणसी में संपत्ति विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता और बहन की रॉड व ईंटों से प्रहार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वरुण क्षेत्र) नीतू कत्याल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की यह घटना मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के प्रताप नगर कॉलोनी की है।

अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए एक तीखे विवाद के दौरान आरोपी राजेश कुमार ने अपने 78 वर्षीय पिता रूप चंद्र भारद्वाज और 50 वर्षीय बहन शिवकुमारी पर कथित तौर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि रॉड और ईंटों से बार-बार वार किए जाने के बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राजेश व उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि रूप चंद्र भारद्वाज एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त थे। उन्होंने प्रताप नगर कॉलोनी में जमीन खरीदकर एक घर बनवाया था और संपत्ति को अपनी बेटी शिवकुमारी के नाम कर दिया था,

जिससे राजेश का उनसे झगड़ा होने लगा। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विवाद बढ़ गया और राजेश ने जानलेवा हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कैंट पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला