UP News: यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, अब खाएगा जेल की हवा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2025 10:58 IST2025-06-24T10:58:16+5:302025-06-24T10:58:19+5:30
UP News:फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ यूपी पुलिस प्रशिक्षण में शामिल होने के आरोप में रायबरेली का व्यक्ति गोंडा में गिरफ्तार किया गया है

UP News: यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, अब खाएगा जेल की हवा
UP News:उत्तर प्रदेश के एक शख्स को यूपी पुलिस में भर्ती होने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने गलत रास्ता चुन लिया। दरअसल, गोंडा जिले की पुलिस लाइन में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण में फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए शामिल होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी कैडेट्स के नियुक्ति पत्रों का सत्यापन किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया में शुभम सिंह द्वारा प्रस्तुत पुलिस नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में प्रशिक्षण शिविर प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर पर कोतवाली नगर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#GondaPoliceInNews#UPPInNews#GoodWorkUPPpic.twitter.com/VG9QY93u9D
— Gonda Police (@gondapolice) June 24, 2025
राय ने कहा कि नियुक्ति पत्र की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि युवक का चयन पुलिस संबंधित प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ था और उसने प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए दस्तावेजों में धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
युवक का पुलिस भर्ती प्रक्रिया में चयन नहीं हुआ था। मगर उसे पुलिस में भर्ती होना था जिसके लिए उसने इतना बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई और लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।