लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: सरकारी कर्मचारी ने दहशत के चलते आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा-कोरोना के डर से जान दे रहा हूं

By भाषा | Updated: April 2, 2020 17:49 IST

एस पी देहात विधासागर मिश्रा ने बताया कि जिले के थाना नकुड के अन्तर्गत गन्ना विकास परिषद कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय आदेश सैनी ने बुधवार देर रात गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देसुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि वह कोरोना से डर रहा है इसलिये इस दुनिया से जा रहा है।नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के लिये कोई जिम्मेदार नहीं है कोरोना के डर से उसने अपनी जान दी है।

सहारनपुरःउत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार रात एक सरकारी कर्मचारी ने कोरोना वायरस की दहशत के चलते आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने कोरोना के डर से जान देने की बात कही है।

एस पी देहात विधासागर मिश्रा ने बताया कि जिले के थाना नकुड के अन्तर्गत गन्ना विकास परिषद कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय आदेश सैनी ने बुधवार देर रात गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

मिश्रा ने बताया कि रोजाना गन्ना विकास परिषद का कार्यालय सांय पांच बजे बंद हो जाता था लेकिन बुधवार रात नौ बजे तक जब कार्यालय खुला नजर आया तो पास के लोग गन्ना कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कमरे में लिपिक आदेश सैनी को फंदे से झुलता पाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि वह कोरोना से डर रहा है इसलिये इस दुनिया से जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के लिये कोई जिम्मेदार नहीं है कोरोना के डर से उसने अपनी जान दी है। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला