लाइव न्यूज़ :

जमीन बेचने की जिद पर अड़े अपने बुजुर्ग पिता को युवक ने पटक-पटककर, फरार आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2020 15:23 IST

जाफरगंज के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अभिषेक तिवारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है।पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर बुजुर्ग होरीलाल यादव (72) का खून से लथपथ शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने अपने बुजुर्ग पिता को पटक-पटककर कथित रूप से मार डाला। पुलिस फरार आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा गांव में एक युवक ने जमीन बेचने की जिद पर अड़े अपने बुजुर्ग पिता को पटक-पटककर कथित रूप से मार डाला। पुलिस फरार आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। जाफरगंज के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अभिषेक तिवारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार शाम की है।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर बुजुर्ग होरीलाल यादव (72) का खून से लथपथ शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के पड़ोस में रह रहे उसके भतीजे राजू यादव के हवाले से उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम होरीलाल, उसका बड़ा बेटा धर्मेंद्र घर में अकेले थे और छोटा बेटा वीरेंद्र कहीं गया था। उसी समय धर्मेंद्र और उसके पिता के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद हुआ।

गुस्से में धर्मेंद्र अपने पिता का सिर तब तक पक्की दीवार पर पटकता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गयी। राजू के बयानों के आधार पर सीओ ने बताया कि पिता की मौत के बाद धर्मेंद्र कमरे का ताला बंद कर बाहर निकला और उसे पिता की हत्या करने की बात बताकर ताले की चाभी फेंकी और चला गया।

सीओ तिवारी ने बताया कि 1990 से लेकर 2000 तक गांव का प्रधान रह चुका होरीलाल शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी की छह माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके नाम 25 बीघा कृषि भूमि थी। वह दस बीघा बेचकर पैसा शराब में बरबाद कर चुका था।

हाल ही में वह दो बीघा जमीन बेचने का सौदा भी तय कर चुका था, जिसको लेकर पिता और पुत्रों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक के गले में फांसी का फंदा था और शव सीढ़ियों के पास खून से लथपथ पड़ा था। सीओ ने बताया कि मृतक के छोटे बेटे वीरेंद्र की तहरीर पर आरोपी बड़े बेटे धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये