लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर पथराव, सिटी मजिस्ट्रेट और दिल्ली गेट के दारोगा घायल

By भाषा | Updated: April 11, 2020 14:43 IST

देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। देश भर से खबर है कि पुलिस टीम, डॉक्टर और नर्स पर लगातार हमले हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पथराव के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और दिल्ली गेट के दारोगा घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक कई थानों के बल ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों के खिलाक रासुका के तहत कार्रवाई होगी।

मेरठःउत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के अत्यन्त संवेदनशील थाना क्षेत्र देहली गेट के जली कोठी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद इलाके को सील करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर पथराव किया गया।

पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट और दिल्ली गेट के दारोगा घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक कई थानों के बल ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने शनिवार को यहां एक बयान में बताया कि कुछ उपद्रवियों ने इलाका सील करने गई पुलिस पर हमला कर दिया।

इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों के खिलाक रासुका के तहत कार्रवाई होगी। इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ला के अनुसार महाराष्ट्र से जमात कार्यक्रम में शामिल हुए तीन प्रतिनिधि 24 फरवरी को मेरठ में आए थे। वे दिल्ली गेट थाना क्षेत्र में जली कोठी के पास दरी वाली मस्जिद में रुके हुए थे।

शुक्रवार को इन तीनों के नमूने की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह दिल्ली गेट थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह बल लेकर जली कोठी स्थित एक गली को सील करने के लिए गए थे। इस दौरान वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस जैसे ही लकड़ी की बल्लियां और अवरोधक लेकर पहुंची तो वहां रहने वाले कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में सिटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी को चोट पहुंची।

पथराव में दारोगा मुकेश कुमार घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना वायरलेस पर मिलते ही अन्य थानों का फोर्स जली कोठी के लिए निकल पड़ा। पुलिस बल ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया है कि पुलिस पथराव करने वाले उपद्रवियों की धर-पकड़ कर रही है। फिलहाल पुलिस इलाके को सील करने में लगी हुई है। एसपी सिटी के अनुसार फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस ने फिर से बैरिकेडिंग करने का काम शुरू कर दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनामेरठउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये