लाइव न्यूज़ :

मथुरा का मामलाः भाजपा सभासद का पति गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, कार से 30 KG बरामद, कई बार जा चुका है जेल

By भाषा | Updated: July 13, 2020 16:31 IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाजपा को फजीहत झेलनी पड़ी। बीजेपी सभासद का पति गांजा तस्करी में अरेस्ट हुआ। उसकी कार से 30 किलोग्राम बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगोवर्धन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया, ‘लॉकडाउन के चलते पुलिस राधाकुण्ड के छटीकरा तिराहे पर सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्ट गाड़ी वहां आकर रुकी।पुलिस के अनुसार वह कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगा हुआ है तथा एक बार इसके लिए जेल भी जा चुका है। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी चालक का नाम राधावल्लभ चौधरी है तथा राधाकुण्ड नगर पंचायत की भाजपा से सभासद का पति है।

मथुराःउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को यहां की एक पंचायत सभासद का पति अपनी कार में तीस किलो गांजा कथित रूप से तस्करी कर लाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार वह कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी करने में लगा हुआ है तथा एक बार इसके लिए जेल भी जा चुका है। गोवर्धन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया, ‘लॉकडाउन के चलते पुलिस राधाकुण्ड के छटीकरा तिराहे पर सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्विफ्ट गाड़ी वहां आकर रुकी।

उसकी तलाशी लेने पर उसमें से तीस किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी चालक का नाम राधावल्लभ चौधरी है तथा राधाकुण्ड नगर पंचायत की भाजपा से सभासद का पति है।’ उसके बारे में रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि वह कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी करता चला आ रहा है, जिसके कारण वह पहले भी एक बार जेल जा चुका है, लेकिन जमानत पर छूटने के पश्चात तस्करी करने लगा था। पुलिस ने उसे पुनः जेल भेज दिया है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में सात किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्ध नगर जिले के जारचा थाने की पुलिस ने सात किलो गांजा के साथ कथित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आस मोहम्मद और शमीम, निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने सात किलोग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त होने वाली एक मारुति ईको कार बरामद किया है। सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि वे लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काफी दिनों से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर साढ़े चार किलोग्राम गांजा बरामद किया

नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से साढ़े चार किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकली थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सेक्टर नौ के पास आकाश तथा बंटी नामक दो लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से साढ़े चार किलोग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि यह लोग काफी दिनों से गांजा बेचने का धंधा कर रहे थे। एसीपी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके गैंग में और कितने लोग शामिल हैं, तथा ये लोग कहां से गांजा लाकर एनसीआर में बेचते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशमथुराMathura
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने