लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः दो जिलों में किसान और सफाईकर्मी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 22, 2020 15:01 IST

उत्तर प्रदेश में दो जिलों में दो लोगों ने सुसाइड कर ली। एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी। किसान के 7 बेटियां हैं। वहीं घरेलू कलह से परेशान सफाईकर्मी ने जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देमृत किसान के बहनोई दयाराम के हवाले से पुलिस ने बताया कि मृतक डेढ़ बीघा कृषि भूमि का मालिक है और इसी से अपने परिवार की जीविका चलाता था। बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ढाई लाख रुपये कर्ज लेकर पिछले साल सिर्फ एक बड़ी बेटी की शादी कर पाया है।गरीबी और कर्ज से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

ललितपुर/बांदाःउत्तर प्रदेश के दो जिलों में अलग अलग घटनाओं में एक किसान और एक सफाईकर्मी ने आत्महत्या कर ली है। ललितपुर जिले की जखौरा थाना पुलिस ने सोमवार को बताया कि किसान कूरे अहिरवार (40) ने रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। मृत किसान के बहनोई दयाराम के हवाले से पुलिस ने बताया कि मृतक डेढ़ बीघा कृषि भूमि का मालिक है और इसी से अपने परिवार की जीविका चलाता था। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

गरीबी और कर्ज से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

दयाराम ने पुलिस को बताया कि किसान के सात बेटियां हैं, वह बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ढाई लाख रुपये कर्ज लेकर पिछले साल सिर्फ एक बड़ी बेटी की शादी कर पाया है। संभवतः गरीबी और कर्ज से परेशान होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

उधर, बांदा जिले के नरैनी कोतवाली के पुलिस उपनिरीक्षक बी के मिश्रा ने सोमवार को बताया कि नरैनी नगर पंचायत में कार्यरत सफाईकर्मी राममिलन बाल्मीकि (45) का शव रविवार दोपहर तालाब के पास बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया है।

मिश्रा ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बता रहे हैं । मामले की विस्तृत जांच की जा रही है । नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा ने कहा कि मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी ।

गौतमबुद्ध नगर जिले में बेरोजगारी से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या की

गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले एक राज मिस्त्री ने कथित तौर पर बेरोजगारी से तंग होकर रविवार को आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले राम प्रजापति (50 वर्ष) मूल रूप से बांदा के रहने वाले थे और उन्होंने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से राजमिस्त्री काफी दिनों से बेरोजगार था, तथा अवसाद में रह रहा था। सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारकिसान आत्महत्याFarmers Suicide
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो