उत्तर प्रदेश: जंगल में लकड़ी बीनने गई किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 16, 2018 01:41 PM2018-06-16T13:41:08+5:302018-06-16T13:41:08+5:30
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, मथुरा जनपद इलाके में किशोरी जंगल में लड़की बीनने गई थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था।
मथुरा, 16 जून। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जलावन के लिये जंगल से लकड़ी बटोरने गई किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
यह भी पढ़ें: दलित किशोरी से रामलीला ग्राउंड में गैंगरेप, पुलिस ने कहा- पुष्टि होने पर दर्ज होगा मामला
उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार दो दिन पहले 16 वर्षीय किशोरी जंगल में लकड़ी बीनने गयी थी। लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजन ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद जंगल में वह बदहाल हालत में पड़ी मिली।
उन्होंने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। घर आने के बाद उसने अपने साथ हुए बलात्कार के लिये जेसीबी चलाने वाले युवक राहुल को जिम्मेदार बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
यह भी पढ़ें: डॉक्टर को पेड़ से बांधकर, आंखों के सामने बेटी और पत्नी से गैंगरेप
वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थानाक्षेत्र में एक दलित किशोरी से उसके कस्बे के ही दो युवकों ने अपहरण करके कार में सामूहिक बलात्कार किया गया। देर रात हुई इस घटना की पीड़ित किशोरी द्वारा आज सुबह बहसूमा पुलिस थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें