लाइव न्यूज़ :

300 सिपाहियों की मदद से DM ने की जेल में छापेमारी, पूर्व सांसद अतीक अहमद की बैरक से बरामद हुईं ये चीजें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 19, 2018 13:40 IST

जेल में बंद कैदियों के बीच लड़ाई-झगड़े गैंगवार और फोन पर बातचीत के अलावा एश-ओ-आराम की सारी सुविधाओं की खबर के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और जिला अधिकारी ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते देवरिया जिला जेल छापेमारी की।

Open in App

लखनऊ/देवरिया19 जुलाई। जेल में बंद कैदियों के बीच लड़ाई-झगड़े गैंगवार और फोन पर बातचीत के अलावा एश-ओ-आराम की सारी सुविधाओं की खबर के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और जिला अधिकारी ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते देवरिया जिला जेल छापेमारी की।

करीब 300 सिपाहियों की मदद से की गई छापेमारी के दौरान अलग-अलग बैरक से कई तरह के सामान बरामद किए गए हैं। वहीं पूर्व सांसद अतीक अहमद की बैरक से दो सिमकार्ड और चार पैन ड्राइव बरामद की गई हैं।

वहीं इस छापेमारी में एक अन्य कैदी की बैरक से एक मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और हैंडमेड चाकू जब्त किया गया है। इस मामले में एसपी ने बताया कि 300 सिपाहियों के साथ छापेमारी की गई थी इस दौरान पूर्व सांसद अतीक अहमद की बैरक से दो सिम, चार पेनड्राइव बरामद की गई है।

वहीं जिला अधिकारी ने बताया कि बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि जेल में मोबाइल और सिम सहित कई संदिग्ध चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। पुख्ता जानकारी के बाद छापेमारी की गई। मोबाइल, सिम के अलावा हमने हैंडमेड चाकू भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद को चुनाव के वक्त नैनी जेल से देवरिया की जिला जेल में शिफ्ट किया गया था. इससे पहले वो जमानत पर बाहर था. लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजेलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने