लाइव न्यूज़ :

UP: बहराइच जिले में दलित के घर में विशेष समुदाय के लोगों ने किया हंगामा, छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2020 13:37 IST

थाना प्रभारी जे.एन. शुक्ला ने सोमवार को बताया कि जोगनिया गांव निवासी दलित बुधई ने अपने घर में सुअर पाल रखा है। रविवार को बुधई का जानवर छूट कर पड़ोस के नसरुद्दीन के घर में चला गया था। दोनों पक्षों में थोड़ा कहासुनी के बाद एक बार मामला शांत हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबहराइच जिले में एक घर में जानवर घुसने को लेकर बढ़े विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने एक दलित के घर में घुसकर उपद्रव किया।इस उपद्रव की वजह से गांव में दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक घर में जानवर घुसने को लेकर बढ़े विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने एक दलित के घर में घुसकर उपद्रव किया जिससे गांव में दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छः आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।थाना प्रभारी जे.एन. शुक्ला ने सोमवार को बताया कि जोगनिया गांव निवासी दलित बुधई ने अपने घर में सुअर पाल रखा है। रविवार को बुधई का जानवर छूट कर पड़ोस के नसरुद्दीन के घर में चला गया था। दोनों पक्षों में थोड़ा कहासुनी के बाद एक बार मामला शांत हो गया।उन्होंने बताया कि थोड़ी ही देर बाद नसरुद्दीन के लोगों ने बुधई के घर पर हमला बोल दिया और काफी देर तक उपद्रव करते रहे। बुधई का आरोप है कि उपद्रवियों ने उसके घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ की साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर में मौजूद महिलाओं, बच्चों व अन्य लोगों के साथ मारपीट की।पुलिस ने बुधई की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छः आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य दो की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कोई तनाव नहीं है। घटनास्थल पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश में आलू किसानों की ख्वाहिशें तोड़ रही हैं दम! पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल और खाड़ी देशों में नहीं भेजा गया आलू

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारतअखिलेश यादव का आरोप, 'केंद्रीय बलों से नतीजे बदले गए', बंगाल से की तुलना

क्राइम अलर्टये कहां आ गए हम, उल्टी दिशा में चल के !

भारतक्षमा-करुणा ही बुद्ध की वास्तविक ताकत, शांति, सह-अस्तित्व और करुणा विषय पर विचार गोष्ठी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad News: प्रेम प्रसंग में खूनी खेल; पहले पीछा किया, फिर चाकू से वार कर ली इंजीनियरिंग छात्र की जान

क्राइम अलर्टNashik TCS Scandal: SIT के हत्थे चढ़ी निदा खान; 42 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा, धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के गंभीर आरोप

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग लड़की न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में शासन-प्रशासन के नाक के नीचे 15 वर्षीय किशोरी के साथ दो दिनों तक दिया गया साथ दिया गया सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

क्राइम अलर्टबिहार: 'आयुष्मान भारत' योजना के तहत महिलाओं के इलाज के दौरान निकाली जा रही है महिलाओं की बच्चादानी